{"_id":"6126904f8ebc3e79c60934f8","slug":"last-date-today-the-verification-of-documents-will-be-done-till-28-panipat-news-knl81090877","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतिम तिथि आज, 28 तक होगा दस्तावेजों का सत्यापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतिम तिथि आज, 28 तक होगा दस्तावेजों का सत्यापन
विज्ञापन
सीबीएसई और एचबीएसई के 12वीं कक्षा उत्तीर्ण कर चुके विद्यार्थियों का कॉलेज में प्रवेश का सपना शीघ्र पूरा होने वाला है। कॉलेजों में यूजी कक्षाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया की अंतिम तिथि 26 अगस्त है। कॉलेजों में दस्तावेजों का सत्यापन जारी है, यह 28 अगस्त तक चलेगा। इसके बाद पहली कट ऑफ लिस्ट 2 सितंबर को जारी की जाएगी। इसके बाद पात्र विद्यार्थी दाखिला फीस जमा करवाकर प्रवेश पा सकेंगे।
इस बार सीबीएसई के 5044 तथा एचबीएसई के 11113 विद्यार्थियों ने 12वीं की परीक्षा पास की है। हालांकि विद्यार्थियों की विभिन्न कॉलेजों में 9330 सीटों पर नजर रहेगी। वहीं, पीजी कक्षाओं के लिए विद्यार्थियों को अभी भी उच्चतर शिक्षा निदेशालय के शैड्यूल का इंतजार है। विद्यार्थियों की सहायता के लिए कॉलेजों में हेल्प डेस्क बनाए गए हैं। कॉलेजों में कोविड-19 की गाइडलाइन के तहत आवेदन व दाखिला प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी।
कॉलेजों में बढ़ेगी कट ऑफ लिस्ट
कॉलेज प्रोफेसरों की मानें तो 12वीं पास विद्यार्थियों की संख्या को देखते हुए स्नातक स्तर की कक्षाओं में दाखिला लेना विद्यार्थियों के लिए कठिन होगा। वहीं, इस बार सीबीएसई और एचबीएसई का रिजल्ट भी लगभग 100 प्रतिशत आया है। ऐसी स्थिति में इस वर्ष कॉलेजों में स्नातक स्तर की कट ऑफ लिस्ट बढ़ सकती है। विशेषज्ञों की मानें तो इस बार पहली कट ऑफ 95 तथा आखिरी कट ऑफ 80 तक पहुंच सकती है। विशेषज्ञों के अनुसार इस बार अधिक विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की है जिससे कटऑफ का स्तर भी बढ़ सकता है।
विज्ञापन
केवल दो बार लगेगी मेरिट लिस्ट
जारी निर्देशानुसार इस बार सिर्फ दो मेरिट लिस्ट लगाई जाएंगी। इसके बाद अगर किसी कोर्स में सीटें बचती हैं तो 13 सिंतबर को रेजिस्ट्रेशन हेतु फिर से पोर्टल ओपन किया जाएगा व मुख्यालय के निर्देशानुसार दाखिले किए जाएंगे। 26 अगस्त तक उच्चतर शिक्षा विभाग की बेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं। प्रथम मेरिट लिस्ट 2 सितंबर को जारी होगी। इस लिस्ट में नाम आने वाले छात्र 2 से 6 सितंबर तक ऑनलाइन फीस भर सकेंगे। दूसरी मेरिट लिस्ट 8 सितंबर को जारी होगी। इस लिस्ट में नाम आने वाले छात्र 8 से 11 सितंबर तक ऑनलाइन फीस भर सकेंगे। अंतिम आदेश उच्चतर शिक्षा विभाग हरियाणा, पंचकूला द्वारा जारी ही मान्य होंगे।
स्नातक कक्षाओं में कॉलेजों में सीटें
कॉलेज सीटें
आर्य कॉलेज - 1850
एसडी कॉलेज - 1880
आईबी कॉलेज - 1700
राजकीय कॉलेज - 640
देवीलाल कॉलेज - 320
आर्य आदर्श कॉलेज मडलौडा - 950
वैश्य गर्ल्स कॉलेज समालखा - 440
राजकीय कॉलेज मडलौडा - 440
गांधी कॉलेज समालखा - 400
राजकीय कॉलेज इसराना - 370
राजकीय कॉलेज बापौली - 340
कुल सीटें - 9330
कॉलेजों में यूजी कक्षाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया सुचारू रूप से जारी है जो 26 अगस्त तक जारी रहेगी। दस्तावेजों का सत्यापन जारी है। फिलहाल आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने के अभी कोई निर्देश जारी नहीं हुए हैं। शिक्षा निदेशालय की गाइडलाइन के अनुसार दाखिला प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है। - डॉ. अनुपम अरोड़ा, एसडी महाविद्यालय, पानीपत।