{"_id":"6195583e602cf1301f383fae","slug":"landlord-rohtak-admitted-to-pgi-thieves-took-goods-from-home-panipat-news-knl899328116","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान मालिक रोहतक पीजीआई में दाखिल, घर से माल ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान मालिक रोहतक पीजीआई में दाखिल, घर से माल ले गए चोर
विज्ञापन
पानीपत। विकास नगर में चोरों ने सूने मकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश घर से सोने के जेवर और 20 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए। वारदात के वक्त घर की मालिकन रोहतक पीजीआई में उपचाराधीन पति के पास गई थी। पड़ोसियों ने वारदात की सूचना महिला को दी। महिला की शिकायत पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।
विकास नगर स्थित टीसीएम स्कूल के पास रहने वाली पिंकी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पति सुनील फैक्टरी में नौकरी करते हैं। 13 नवंबर को फैक्टरी से घर आते वक्त पति की बाइक को कैंटर ने टक्कर मार दी थे। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सिविल अस्पताल ने उन्हें रोहतक पीजीआई में रेफर कर दिया था। सोमवार को वह घर पर ताला लगाकर पति को देखने के लिए रोहतक पीजीआई चली गईं।
मंगलवार सुबह पड़ोसियों ने घर के ताले टूटे होने की बात बताई। वह दोपहर तक घर आ गईं। चोरों ने पूरा घर खंगाल दिया था। अलमारी का लॉकर टूटा पड़ा था। दूसरे कमरे में रखे बक्से भी खुले पड़े थे। चोर लॉकर में रखी सोने की अंगूठी, सोने का मगंलसूत्र, गले का हार, बाली, टिक्का, 2 चांदी की अंगूठी, 1 जोड़ी पाजेब, 1 चांदी की तगड़ी, एक हथफूल और 20 हजार रुपये चोरी थे।