फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Lakshmana's unconsciousness is broken by Sanjivani, preparations are made to attack Lanka.

Panipat News: संजीवनी से टूटी लक्ष्मण की मूर्छा, लंका पर आक्रमण की तैयारी

Mon, 29 Sep 2025 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Mon, 29 Sep 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Lakshmana's unconsciousness is broken by Sanjivani, preparations are made to attack Lanka.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। श्री सायंकाल रामलीला लैया सभा की ओर से लक्ष्मण मूर्छा का मंचन किया गया। राम, लक्ष्मण, अंगद, नल-नील सभी ने मिलकर हनुमान के लंका से लौटने पर सारा वृत्तांत जाना और लंका पर आक्रमण करने की संभावना पर विचार किया। लंकेश रावण ने अपने दरबारी के साथ विचार किया और निर्णय लिया कि आज युद्ध के मैदान में मेघनाथ को उतारा जाए। मेघनाथ महाबली था। राम का आशीर्वाद लेकर लक्ष्मण और हनुमान मेघनाथ से युद्ध के लिए मैदान में आए। जोरदार संग्राम चला अचानक मेघनाथ ने आसुरी शक्ति का इस्तेमाल किया और बरछी से वार करने लगा।
ऋषि नारद नारायण नारायण कहते हुए आए वीणा बजाते हुए आए और हनुमान को प्रभु भक्ति से मोहित करके अपने संग ले गए। मौका पाकर मेघनाथ ने लक्ष्मण पर बरछी से वार किया और लक्ष्मण मूर्छित हो गए। महाबली मेघनाथ लक्ष्मण को उठाकर लंका ले जाने का प्रयास करने लगा लेकिन उन्हें हिला भी ना सका। हनुमान वापस लौटे तो लक्ष्मण को मूर्छित अवस्था में देखा तुरंत राम के पास गए। सभी लोग लक्ष्मण के पास आए राम दुखी हो गए। जामवंत ने राम को लंका से वैद सुखेन को लाने के लिए कहा हनुमान को वेद सुखेन को लाने को भेजा गया। वैद सुखेन ने हनुमान को संजीवनी बूटी लाने को कहा। संजीवनी बूटी लाते हुए रास्ते में अयोध्या के मार्ग पर हनुमान से भरत की भेंट हुई।
विज्ञापन

संजीवनी आने पर लक्ष्मण को बूटी पिलाई गई। राम व्याकुल थे। मैं अयोध्या में क्या मुंह लेकर जाऊंगा। लोग मुझे तानाकशी करेंगे कि राम ने पत्नी के लिए सगे भाई को गंवा दिया। पुत्र धन संपत्ति मकान बार-बार मिल सकते हैं लेकिन सगा भाई दोबारा नहीं मिल सकता। इसलिए लक्ष्मण उठो जागो और मेरे हृदय के संताप को दूर करो बूटी के प्रभाव से लक्ष्मण की मूर्छा टूटी और जोर-जोर से बोलने लगा कहां है मेघनाथ कहां है मेघनाथ मैं युद्ध के मैदान में उसे जिंदा नहीं छोडूंगा। मंच संचालक युधिष्ठिर शर्मा ने कहा कि मंगलवार को कुंभकरण और राम का महासंग्राम होगा। लक्ष्मण के द्वारा मेघनाथ का वध होगा और नगर की अनेक विशाल मूर्ति वाले हनुमान भी दर्शन देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed