{"_id":"661c6eb3d91b8808d30c1987","slug":"lakhs-cheated-on-the-pretext-of-sending-them-to-germany-panipat-news-c-244-1-pnp1003-116793-2024-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: जर्मनी भेजने का झांसा देकर लाखों ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: जर्मनी भेजने का झांसा देकर लाखों ठगे
विज्ञापन
इसराना। नौल्था गांव के एक युवक से जर्मनी देश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 16.80 लाख रुपये की ठगी कर ली। दोनों आरोपियों के खिलाफ युवक के पिता ने इसराना पुलिस थाना में शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में केस दर्ज कर लिया है। अब आरोपियों की धरपकड़ की जा रही है।
नौल्था गांव निवास सत्यवान ने बताया कि वह घरौंडा में कार मैकेनिक है। उसका बेटा सचिन 12वीं पास है। उसने आईटीआई भी की है। सचिन काफी लंबे समय से बेरोजगार है। उसके पास उसका पड़ोसी कमल आया और उसने बताया कि उसका जानकार सतनाम बेरोजगारों को विदेश भेजकर वहां नौकरी दिलाता है। वह उसे सतनाम के पास ले गया। सतनाम ने उसे कहा कि वह सचिन को जर्मनी भेज देंगे और वहां पर नौकरी भी दिलवाएंगे। इनमें 12 लाख रुपये का खर्च आएगा। सचिन को 15-20 दिन में ही जर्मनी का वीजा देकर भेज देंगे। सतनाम ने उसे बताया सीधा जर्मनी नहीं जा सकते, इसके लिए अलग अलग देशों से होकर जाना पड़ेगा। जिसके लिए सतनाम ने उससे साढ़े चार लाख रुपये लेकर सचिन को रूस भेज दिया। इसके बाद सतनाम ने उससे बात करनी छोड़ दी। इसके बाद उसकी मुलाकात मुनक गांव निवासी श्याम लाल से हुई। श्यामलाल ने उसे कहा कि वह सचिन को रूस से निकालकर जर्मनी भेज देगा। इसके लिए उसने 12.30 लाख रुपये उससे लिए। इसके बाद श्यामलाल ने भी उससे बात करना बंद कर दिया। सचिन किसी तरह से वापस भारत आया। इसके बाद उन्होंने आरोपियों की पुलिस को शिकायत दी।