फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Lakhs cheated in the name of sending people to Canada for job

Panipat News: नौकरी के लिए कनाडा भेजने के नाम पर लाखों ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2024 03:36 AM IST
विज्ञापन
Lakhs cheated in the name of sending people to Canada for job
यमुनानगर। कनाडा भेजकर नौकरी लगवाने का झांसा देकर शुगर मिल कॉलोनी निवासी रविकांत से सात लाख 80 हजार रुपये ठग लिए गए। आरोप मोहाली के एससीओ 15 स्थित रुद्राक्ष ग्रुप की काउंसलर अनु कोमल समेत पांच लोगों पर लगा है। आरोप है कि आरोपियों ने रुपये लेकर रविकांत को फर्जी ज्वाइनिंग लेटर दिया और उसे कनाडा भी नहीं भेजा। शहर पुलिस ने रुद्राक्ष ग्रुप की काउंसलर समेत पांच कर्मियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर की शुगर मिल कॉलोनी निवासी रविकांत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दो साल पहले वह विदेश जाकर रोजगार हासिल करने की तैयारी कर रहा था। इस दौरान उसे इंस्टाग्राम पर रुद्राक्ष ग्रुप के बारे में पता चला। आरोपियों ने इंस्टाग्राम पर विज्ञापन दिया हुआ था कि उनकी कंपनी युवाओं को विदेश भेजकर रोजगार दिलाने का काम करती है। उसने इंस्टाग्राम पर आए विज्ञापन में दिए नंबर पर संपर्क किया। इसके बाद उसे पंजाब के मोहाली स्थित एससीओ 15 में रुद्राक्ष ग्रुप के कार्यालय में बुलाया गया। 23 मार्च 2022 को वह मोहाली स्थित रुद्राक्ष ग्रुप के कार्यालय पहुंचा। जहां उसकी बातचीत काउंसलर अनु, काउंसलर कोमल और कानूनी सलाहकार कुलजिंद्र सिंह, सलाहकार जसप्रीत सिंह व अन्य से हुई। आरोपियों ने उसका कनाडा का वीजा और नौकरी लगवाने का आश्वस्त दिया। आरोपियों की बातों में आकर उसने उन्हें अपने दस्तावेज दे दिया।
विज्ञापन

तीन माह में उसका वीजा लगवाने की बात कही गई। सब कुछ तय होने के बाद आरोपियों ने उससे 30,560 रुपये फीस और सात लाख 50 हजार रुपये बतौर सिक्योरिटी के तौर पर मांगे। यह सिक्योरिटी तीन माह बाद वापस किए जाने की बात कही गई। आरोपियों की बातों में आकर उन्हें अलग-अलग कर उन्हें सात लाख 80,560 रुपये दे दिए मगर उसके बाद उसे नौकरी नहीं दिलवाई। काफी समय बीतने के बाद भी जब उसका वीजा नहीं लगा तो उसने आरोपियों से रुपये वापस मांगे लेकिन आरोपियों ने रुपये देने से मना कर दिया। दोबारा रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। परेशान होकर उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी शहर थाना पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed