{"_id":"69694be9939ba48b0e009870","slug":"lado-laxmi-yojana-women-are-waiting-for-the-money-and-are-making-rounds-of-the-department-panipat-news-c-244-1-pnp1011-150624-2026-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: लाडो लक्ष्मी योजना- महिलाओं में राशि के इंतजार की पीड़ा, विभाग के लगा रहीं चक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: लाडो लक्ष्मी योजना- महिलाओं में राशि के इंतजार की पीड़ा, विभाग के लगा रहीं चक्कर
Fri, 16 Jan 2026 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Fri, 16 Jan 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पानपीत। लाडो लक्ष्मी योजना के तहत पात्र महिलाओं को आर्थिक सहायता दी जाती है, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें और परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत हो सके। इसी उद्देश्य से हरियाणा सरकार द्वारा इस योजना को लागू किया गया है। योजना को लेकर महिलाओं में उत्साह तो है और इस योजना का लाभ भी महिलाओं को मिल रहा है लेकिन साथ ही कुछ अन्य महिलाओं की शिकायतें और इंतजार की पीड़ा भी सामने आ रही है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक, क्रीड़ विभाग में रोजाना महिलाएं आवेदन फार्म भरने और योजना से जुड़ी जानकारी लेने पहुंच रही हैं।
-महिलाओं की जुबानी उनकी उम्मीदें और समस्याएं
सनौली की सुनीता देवी ने बताया कि उन्होंने दो महीने पहले ही आवेदन कर दिया था, लेकिन अब तक कोई लाभ नहीं मिला। फिर भी उम्मीद है कि राशि जरूर आएगी।
वार्ड 22 की रेखा ने बताया कि महंगाई के इस दौर में यह योजना उनके लिए बहुत जरूरी है। अगर हर महीने थोड़ी आर्थिक मदद मिलेगी तो बच्चों की पढ़ाई और घर के खर्च में काफी राहत मिलेगी। उन्हें आवेदन किए हुए एक महीने से ऊपर हो गया है, वह विभाग में जाकर जानकारी भी ले रही की कब तक राशि आएगी लेकिन कोई ठोस जवाब नहीं मिल रहा।
कुराड़ गांव की पूजा ने बताया कि वह मजदूरी करती हैं। उनका आवेदन स्वीकृत तो गया लेकिन योजना का राशि अभी तक नहीं आई। उन्हें अपनी पहली किस्त का इंतजार है।
विज्ञापन
आवेदन की संख्या ज्यादा है, जिस कारण सत्यापन प्रक्रिया में समय लग रहा है। हम पूरी पारदर्शिता के साथ सभी आवेदनों की जांच कर रहे हैं, जिन महिलाओं के दस्तावेज पूरे और सही पाए जाएंगे, उन्हें योजना का लाभ मिल रहा है। किसी भी महिला को चिंता करने की जरूरत नहीं है और सभी पात्र लाभार्थियों को लाभ दिया जाएगा।
-डॉ. सोमपाल, जिला प्रबंधक, क्रीड।