फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Laborer who went to bathe with friends died due to drowning in Yamuna

Panipat News: दोस्तों के साथ नहाने गए श्रमिक की यमुना में डूबने से मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 May 2023 02:12 AM IST
विज्ञापन
Laborer who went to bathe with friends died due to drowning in Yamuna
समालखा। हथवाला गांव के पास यमुना में दोस्तों के साथ नहाने गए एक श्रमिक की डूबने से मौत हो गई। उसकी शिनाख्त विकास पुत्र प्रेमपाल निवासी गांव पूठ जिला मेरठ उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। हथवाला चौकी पुलिस ने मृतक के परिजनो को सूचित कर शव पोस्टमार्टम के लिए पानीपत सामान्य अस्पताल में रखवा दिया है। घटना रविवार दोपहर बाद की है।
विज्ञापन

यूपी निवासी विकास (26) हथवाला गांव स्थित एक जुराब फैक्ट्री में काम करता था। वह रविवार दोपहर बाद करीब ढाई बजे अपने चार-पांच दोस्तों के साथ यमुना में नहाने चला गया। यमुना में कम पानी होने के कारण सभी दोस्त नहाते समय नदी के बीच में चले गए। उसे तैरना नहीं आता था और पैर फिसलने से वह गहरे गड्ढे में चला गया, जिससे डूबने से मौत हो गई। गोताखोर राकेश सैनी व राजू जोगी ने उसके शव को बाहर निकाला। गौरतलब है कि प्रशासन की चेतावनी के बावजूद भी लोग यमुना नदी मे नहाने से बाज नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed