फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Laborer dies in truck collision

Panipat: ट्रक ने मजदूर को मारी टक्कर,  55 साल के आरिफ की हुई मौत; गलत दिशा से आ रहा था वाहन

Sun, 01 Mar 2026 04:18 PM IST
शाहिल शर्मा माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 01 Mar 2026 04:18 PM IST
सार

हादसे के बाद लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। लोगों ने ट्रक चालक को पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन वह ट्रक को मौके पर ही छोड़कर भाग गया।

विज्ञापन
Laborer dies in truck collision
मृतक आरिफ और उसके परिजन - फोटो : संवाद

विस्तार

थाना सेक्टर 13-17 क्षेत्र में सुबह मजदूरी के इंतजार में खड़े मजदूर आरिफ (55) को गलत दिशा में आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में आरिफ की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर मौजूद अन्य साथियों ने ट्रक चालक को पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन वह ट्रक को छोड़कर भाग गया। पुलिस ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है। परिजनों की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली।
विज्ञापन


मूल रूप से बिहार के पूर्णिया जिले के रहने वाले मोहम्मद मुजाहिर ने बताया कि उनके ताऊ का बेटा आरिफ पानीपत के नूरवाला में रहकर मजदूरी करते थे। उनके छह बच्चे हैं। जिनमें चार बेटी और दो बेटे हैं। सुबह मजदूरी के लिए वह नूरवाला बस स्टैंड पर खड़े थे। उसी समय आरिफ डिवाइडर को पार कर दूसरी साइड आने लगा तो गलत साइड से आ रहे ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। ट्रक का पीछे वाला पहिया उनके ऊपर से गुजर गया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


उधर, हादसे के बाद लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। लोगों ने ट्रक चालक को पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन वह ट्रक को मौके पर ही छोड़कर भाग गया। सूचना पर थाना सेक्टर 13-17 पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। आरिफ के चचेरे भाई मुजाहिर की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपी ट्रक चालक की तलाश के लिए टीम लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed