फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Labor organization demanded release of subsidy

Panipat News: मजदूर संगठन ने की सब्सिडी जारी करने की मांग

Tue, 26 Aug 2025 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Tue, 26 Aug 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Labor organization demanded release of subsidy
पानीपत। मजदूर संगठन सीटू ने बिजली विभाग द्वारा सब्सिडी जारी करने की मांग की है। प्रधान सुनील दत्त, सचिव जयभगवान, कोषाध्यक्ष नवीन सपरा ने कहा कि भाजपा सरकार हर वर्ष बिजली की कीमतों में बढ़ोतरी करती है। अब सरकार स्मार्ट मीटर और उसके बाद प्रीपेड मीटर लगाने की योजना के तहत आम आदमी से बिजली छिनने का षड्यंत्र रचा जा रहा है क्योंकि बिजली पूरी तरह से निजी हाथों में देने की तैयारी है। जब पूरी तरह से निजी हाथों में चली जाएगी तो प्रति मिनट के हिसाब से उपभोक्ताओं से 25 से 50 रुपये तक कीमत वसूली जाएगी। देश के प्रधानमंत्री ने पीएम सूर्य घर-घर मुक्त बिजली योजना के तहत सौर ऊर्जा पैनल पर केंद्र सरकार की ओर से 78 हजार रुपये सब्सिडी और हरियाणा सरकार द्वारा बीपीएल श्रेणी में आने वाले परिवारों को पचास हजार रुपये सब्सिडी देने की घोषणा कर रखी है। जनवरी से पानीपत जिला में राज्य सरकार द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी बिजली विभाग के द्वारा जारी नहीं की जा रही है। बिजली उपभोक्ताओं में भारी गुस्सा है। तुरंत सब्सिडी की किस्त जारी की जाए। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed