फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   kushti, pahlwa, pahalwan ,win match, game

कुश्ती के पहलवान ने बॉडी बिल्डिंग में जीता मेडल

Tue, 31 Jan 2017 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत। Updated Tue, 31 Jan 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
kushti, pahlwa, pahalwan ,win match, game
पानीपत - फोटो : पानीपत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

इसराना।   उन्होंने दिल्ली के गाजीपुर स्थित फिटनेस सेंटर जिम में आयोजित दिल्ली क्लासिक चैंपियनशिप 2017 में  70 से 80 किलोग्राम भार वर्ग में सिल्वर मेडल जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अमित पहले कुश्ती पहलवान थे, लेकिन चोट लगने के बाद उन्हें अपना खेल बदलना पड़ा। वह अब बॉडी बिल्डिंग में जौहर दिखा रहे हैं। अमित ने बताया कि उन्होंने सोनीपत स्थित ग्लोरियस जिम में अनिल आंतिल के पास अभ्यास शुरू किया और महज छह माह की प्रेक्टिस से इस मुकाम पर पहुंच गए। उनके इस प्रदर्शन कोच अनिल आंतिल बहुत खुश हैं। वह इससे पहले भी 25 सिंतम्बर 2016 में करोसफिट जिम सोनीपत में आयोजित इनविटेसनल बैंच प्रैस चैंपियन में 82 किलोग्राम में तीसरा स्थान प्राप्त कर चुके  हैं। गुरुग्राम में छह नंवबर 2016 को आयोजित हरियाणा मेगा स्पोर्ट्स इवेंट के 84 किलोग्राम भार वर्ग में सिल्वर मेडल प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि उनका बचपन से ही सपना था कि खेल के क्षेत्र में अपने माता-पिता, गांव व देश का नाम रोशन करें। अमित ने अपनी कामयाबी का श्रेय अपने गुरु अनिल आंतिल, अपनी माता मीना देवी व पिता बलराज को दिया है। उन्होंने बताया कि उनका लक्ष्य मार्च 2017 में आयोजित होने जा रही आईबीएफएफ में गोल्ड मेडल जीतना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed