{"_id":"62ec3136df48ba3ff37ce08e","slug":"kurukshetra-university-increased-the-exam-fees-of-ug-pg-classes-panipat-news-knl116886796","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने बढ़ाई यूजी पीजी कक्षाओं की एग्जाम फीस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने बढ़ाई यूजी पीजी कक्षाओं की एग्जाम फीस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। उच्चतर शिक्षा विभाग के शेड्यूल के अनुसार कॉलेजों में यूजी-पीजी कक्षाओं में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है। इसी बीच कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय ने यूजी-पीजी कक्षाओं की एग्जाम फीस बढ़ा दी है।
जानकारी के अनुसार यूनिवर्सिटी की ओर से कॉलेज से यूजी कोर्स में एक साल की एग्जाम फीस में 600 रुपए बढ़ोतरी की है। वहीं यूजी के प्रोफेशनल कोर्स के साल के एग्जाम फीस में 400 में रुपये बढ़ोतरी की गई है। विद्यार्थी यदि कॉलेज में पीजी कोर्स कर रहा है तो एक साल की एग्जाम फीस में 800 रुपये बढ़ोतरी की है। कॉलेज में यूजी कोर्स में दो सेमेस्टरों की एक साल की एग्जाम फीस पहले जहां एक हजार रुपये होती थी, वह अब 1600 रुपये देनी होगी। वहीं यूजी के प्रोफेशनल कोर्स में पहले साल की फीस 1200 रुपये होती थी, अब 1600 रुपये देनी होगी। इसी प्रकार कॉलेज में पीजी कोर्स के एग्जाम की फीस पहले 1200 रुपये थी, वे अब दो हजार रुपये कर दी गई है।
उच्चतर शिक्षा निदेशालय की तरफ से जारी किए गए स्नातक पाठ्यक्रम के शेड्यूल के बाद अधिकतर महाविद्यालयों में विद्यार्थियों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क स्थापित कर दिए हैं। ताकि विद्यार्थियों को ऑनलाइन आवेदन करने में किसी प्रकार की परेशानी आती है तो उसे दूर किया जा सके। विद्यार्थियों ने कहा कि उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने इस बार ऑनलाइन आवेदन का पहले ही कम समय दिया है, ऐसे में यदि पोर्टल ठीक से काम नहीं करेगा तो वे निर्धारित समयावधि में कैसे आवेदन कर पाएंगे।
विज्ञापन
कॉलेजों में जारी है आवेदन प्रक्रिया
कॉलेजों में यूजी-पीजी कक्षाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। विद्यार्थी कॉलेजों में ऑनलाइन एडमिशन की जानकारी लेने के पहुंच रहे है। साथ ही रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू होने से विद्यार्थियों द्वारा ऑनलाइन आवेदन करवाया जा रहा है। एक अगस्त से जारी आवेदन प्रक्रिया के बाद अब तक करीब 30 प्रतिशत विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन कर चुके हैं। आवेदन प्रक्रिया आठ अगस्त तक जारी रहेगी। विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन कॉलेजों के अलावा बाहर इंटरनेट कैंप व बुकशॉप केंद्रों से कर रहे हैं। उच्चतर शिक्षा विभाग के शेड्यूल के अनुसार बुधवार से दस्तावेजों के सत्यापन का कार्य शुरू किया गया है। कॉलेजों की ओर से वेरिफिकेशन के लिए टीचरों की ड्यूटी लगाई हुई है।
वर्जन-
उच्चतर शिक्षा निदेशालय की तरफ से जारी शेड्यूल के अनुसार सोमवार से दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है जो आठ अगस्त तक जारी रहेगी। महाविद्यालय मेें विद्यार्थियों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क स्थापित किया है। इसी बीच केयूके की ओर से यूजी कक्षाओं में 600 व पीजी कक्षाओं में 800 रूपये की एग्जाम फीस में बढ़ोतरी की गई है।
- डॉ. जगदीश गुप्ता, प्राचार्य, आर्य महाविद्यालय, पानीपत