{"_id":"6480e9c21eb7d6856a0c3d44","slug":"kurads-elderly-couple-died-in-a-road-accident-panipat-news-c-244-1-pnp1004-509-2023-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: कुराड़ के बुजुर्ग दंपती की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: कुराड़ के बुजुर्ग दंपती की सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन
बापौली। गांव कुराड़ निवासी एक बुजुर्ग दंपती की सोनीपत में हुए एक सड़क हादसे में मौत हो गई। जबकि दपंती के छह साल के पाेते की हालत गंभीर है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार बुजुर्ग पत्नी और छह साल के पोते के साथ साले के बेटे की शादी में शामिल होने रायपुर गांव जा रहे था। दोनों की मौत से गांव में मातम छाया है।
गांव कुराड़ निवासी राकेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कुराड़ गांव निवासी धर्मा (70) की सोनीपत के रायपुर में ससुराल है। 10 जून को उसके साले के बेटे की शादी होनी है। वह शादी में शामिल होने के लिए मंगलवार को पत्नी रोशनी (65) और पोते वंश (6) के साथ घर से रायपुर गांव के लिए चले थे। नेशनल हाईवे 44 पर गांव कुमासखेड़ा के पास से ताऊ देवीलाल पार्क के सामने से जीटी रोड पार करते समय तीनों एक मिनी बस की चपेट में आ गए। मंगलवार शाम को चार बजे उन्हें सूचना मिली कि उनका एक्सीडेंट हो गया है। इसके बाद जब तक वे सोनीपत के सिविल अस्पताल पहुंचे तब तक उनके माता-पिता की मौत हो चुकी थी और भतीजा घायल था। उन्होंने बताया कि उसके माता-पिता को अस्पताल लेकर आए लोगों ने बताया कि एक तेज रफ्तार मिनी बस चालक उनके माता-पिता और भतीजे को टक्कर मारकर फरार हो गया। बहालगढ़ थाना पुलिस ने बस ड्राइवर के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी की मदद से बस चालक की पहचान का प्रयास कर रही है। दोनों बुजुर्गों के शवों का बुधवार को नागरिक अस्पताल में पोस्टमॉर्टम कराने के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया गया है।