फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Komal won the competition

Panipat News: प्रतियोगिता में कोमल ने मारी बाजी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Apr 2023 01:46 AM IST
विज्ञापन
Komal won the competition
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। आईबी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बीए प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए वर्तमान संदर्भ में भक्ति काल की प्रासंगिकता विषय पर संगोष्ठी की गई। वहीं विषय के संबंध में विद्यार्थियों की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कोमल में प्रथम स्थान, वंशिका ने द्वितीय, दित्या ने तृतीय व नेहा ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया।
प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने कहा कि आज लगभग हरे क्षेत्र में भ्रष्टाचार फैल रहा है। हर एक व्यक्ति में अधिक संपत्ति प्राप्त करने की लालसा है। दुनियाभर में मची मारकाट और हिंसा का कारण लोभ हैं। बड़े से बड़ा युद्ध लालच से ही पैदा होता है। भक्ति साहित्य समाज में आपसी भाईचारा, प्रेम, घर इन सब के प्रति संवेदनशील बनाएगा। यह आधुनिक युग में संदेश देने वाला साहित्य है।
विज्ञापन

हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. शशि प्रभा ने कहा कि संत काव्य परंपरा राम राम कृष्ण भक्ति कवियों में भक्ति के क्षेत्र में नई क्रांति पैदा की है तथा ब्राह्मण, क्षत्रिय, शूद्र सभी वर्गों को समान माना है। भगवान की दृष्टि में वर्ण, जाति, कुल, गोत्र आदि में कोई भेदभाव नहीं है। तुलसी ने रामचरितमानस में मानव जीवन का जो आदर्श जगत के सम्मुख रखा है वह भी व्यवहार में ढालने की वस्तु है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संचालन कर रहीं डॉ. पूजा ने भी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। संगोष्ठी में 30 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में विजेता विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। निर्णायक की भूमिका डॉ. शशि प्रभा व डॉ. सुनीता ढांडा ने निभाई। इस अवसर पर डॉ. निर्मला, डॉ. रेखा व प्रो. रितु आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed