फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Knowledge of mathematical skills is being imparted through online classes.

Panipat News: ऑनलाइन कक्षाओं से गणितीय कौशल का दिया जा रहा ज्ञान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Nov 2025 02:51 AM IST
विज्ञापन
Knowledge of mathematical skills is being imparted through online classes.
पानीपत। हरियाणा सरकार शैक्षणिक सत्र 2025-26 से शुरू होने वाले हरियाणा गणित ओलंपियाड का शुभारंभ करने जा रही है। ओलंपियाड परीक्षा की तैयारी के लिए विद्यार्थियों को प्रतिदिन ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिले में हरियाणा गणित ओलंपियाड परीक्षा का आयोजन जनवरी में किया जाएगा जिसकी तैयारी के लिए बच्चों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सोमवार को भी गणित ओलंपियाड की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को अभ्यास सेट दिया गया ताकि विद्यार्थी ओलंपियाड में आने वाले प्रश्नों के प्रकार और स्तर से परिचित हो सकें।
विज्ञापन


जिला गणित विशेषज्ञ रणबीर सिंह ने बताया कि विद्यार्थियों की तैयारी के लिए हर रोज शाम को छह से साढ़े सात बजे तक ऑनलाइन प्रशिक्षण देकर विद्यार्थियों की शंकाओं को दूर किया जा रहा है। ऑनलाइन कक्षाओं में 260 से अधिक विद्यार्थी जुड़ चुके हैं। ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थियों को गणित ओलंपियाड से जोड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि सरकार की इस पहल का उद्देश्य राज्य भर के छात्रों में गणितीय कौशल, तार्किक तर्क और समस्या-समाधान क्षमताओं को बढ़ावा देना है। यह ओलंपियाड छात्रों को प्रारंभिक अवस्था से ही अपनी गणितीय प्रतिभा को तलाशने और निखारने के लिए एक सुव्यवस्थित मंच प्रदान करेगा। हरियाणा सरकार की इस पहल से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और छात्रों में स्टेम (विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग, गणित) कौशल को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन


बॉक्स


ओलंपियाड की तैयारी के लिए बनाई योजना
डीएमएस रणबीर ने बताया कि जिले में ओलंपियाड के सुचारू कार्यान्वयन की योजना सावधानीपूर्वक बनाई गई है। योजनानुसार छात्रों को नवंबर की शुरूआत से ही प्रत्येक सोमवार को अभ्यास सेट दिया जा रहा है। यह सेट छात्रों को ओलंपियाड में आने वाले प्रश्नों के प्रकार और स्तर से परिचित कराने में मदद करेंगे। प्रत्येक शनिवार को परीक्षाएं आयोजित की जा रही है। यदि शनिवार को छुट्टी होती है तो परीक्षा उससे पहले वाले शुक्रवार को आयोजित की जाएगी। ये परीक्षाएं छात्रों की तैयारी का आकलन करेंगी और उनके समस्या-समाधान कौशल को बेहतर बनाने के लिए नियमित प्रतिक्रिया प्रदान करेंगी। कार्यक्रम के सुचारू कार्यान्वयन सुनिश्चित करने के लिए 20 शिक्षकों का एक मुख्य समूह बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स



शिक्षकों के समूह की जिम्मेदारियां
- छात्रों के लिए असाइनमेंट और अभ्यास सेट तैयार करना।

- विभिन्न स्तरों के छात्रों के लिए उपयुक्त परीक्षा पत्र तैयार करना।
- छात्रों की प्रगति की निगरानी करना और प्रदर्शन में सुधार के लिए मार्गदर्शन प्रदान करना।





वर्जन-
प्रदेशभर के स्कूलों में हरियाणा गणित ओलंपियाड परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। जिले में यह परीक्षा जनवरी 2026 में प्रस्तावित है। बच्चों की परीक्षा की तैयारी के लिए ऑनलाइन कक्षाएं लगाई जा रही हैं। अब तक 260 से अधिक विद्यार्थी ऑनलाइन कक्षाओं से जुड़ चुके हैं। हरियाणा गणित ओलंपियाड एक प्रतिष्ठित मंच बनने की उम्मीद है जो छात्रों को गणित में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित करेगा और उनके शैक्षणिक और व्यावसायिक भविष्य के लिए एक मजबूत नींव रखेगा।

- राकेश बूरा, जिला शिक्षा अधिकारी, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed