फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Knife stabbed in meat trader's stomach, robbed five thousand rupees by breaking servant's hand

मीट व्यापारी के पेट में घोपा चाकू, नौकर के हाथ तोड़कर लूटे पांच हजार रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Knife stabbed in meat trader's stomach, robbed five thousand rupees by breaking servant's hand
बतरा कॉलोनी में मीट व्यापारी ने एक युवक को उधार पर मीट देने से मना कर दिया। गुस्साए आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर पहले उसके साथ मारपीट की और फिर पेट में चाकू घोंप दिया। पीड़ित मेडिकल कराने के लिए अस्पताल पहुंचा तो आरोपियों ने अस्पताल में भी उस पर हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी मीट व्यापारी की दुकान पर पहुंचे। आरोपियों ने डंडे मारकर नौकर के हाथ तोड़े और गल्ले से पांच हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुराना औद्योगिक थाना पुलिस ने तीन नामजद और तीन अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बतरा कॉलोनी निवासी भूरा खान ने बताया कि उनकी कच्चा कैंप मंडी में मीट की दुकान है। वीरवार को उनकी दुकान पर एक युवक उधार पर मीट लेने आया था। उन्होंने युवक को उधार देने से मना किया तो युवक ने मंडी के फाइनेंसरों के नाम की धमकी दी। आरोपी मना करने का रिजल्ट दिखाने की बात कहकर चला गया। कुछ समय पश्चात वह अपने बेटे के साथ कच्चा कैंप स्थित अग्रवाल स्वीट्स के पास पहुंचे तो सोनू, मंजीत, करण ने उन्हें रुकवाया और मारपीट कर अपहरण कर ऑफिस ले जाने का प्रयास किया, लेकिन उसने विरोध किया तो बच गया। जिसके बाद आरोपियों ने मारपीट की। इसी बीच एक युवक ने उसके पेट में चाकू घोंप दिया। वह खून से लथपथ हालत में जमीन पर गिर गया। स्थानीय लोगों ने उसे सामान्य अस्पताल पहुंचाया। आरोपी अस्पताल में भी 20 से 22 युवकों के साथ पहुंच गया और मारपीट की। अस्पताल के स्टाफ ने बीच बचाव कर उसे छुड़ाया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। भूरा खान ने बताया कि आरोपी अस्पताल में मारपीट करने बाद सीधा उसकी मीट की दुकान पर पहुंचे। जहां उन्होंने नौकर चांदू के साथ मारपीट की और डंडे मारकर उसके दोनों हाथ तोड़ दिए। वहीं गल्ले से पांच हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। वह अस्पताल में इलाज करा ही रहा था कि चांदू ने फोन कर आरोपियों के हमले की सूचना दी। जिसके बाद वह दुकान पर पहुंचे और चांदू को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

भूरा खान की शिकायत पर आरोपी सोनू, मंजीत, करण और तीन अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों की धरपकड़ जारी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-कमलजीत सिंह, पुराना औद्योगिक थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed