{"_id":"620ab9b0cef7013a635fa1be","slug":"knife-attack-on-lab-technician-who-came-to-visit-khatu-shyam-dham-panipat-news-knl98980379","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाटू श्याम धाम के दर्शन करने आए लैब टेक्नीशियन पर चाकू से जानलेवा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाटू श्याम धाम के दर्शन करने आए लैब टेक्नीशियन पर चाकू से जानलेवा हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। चुलकाना स्थित खाटू श्याम धाम पर दर्शन करने आए सोनीपत के एक लैब टेक्नीशियन को चाकू मारकर घायल कर दिया। लैब टेक्नीशियन का रास्ता छोड़ने को लेकर एक युवक के साथ विवाद हुआ था। आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। लैब टेक्नीशियन को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। समालखा थाना पुलिस ने मामले में आरोपी पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
समालखा थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव उदेशीपुर, जिला सोनीपत निवासी संजय ने बताया कि वह 13 फरवरी को अपने परिवार के साथ समालखा के चुलकाना स्थित श्याम मंदिर में भंडारे में आया था। जब वे भंडारा से लौट रहे थे तो मंदिर के पास रास्ते में एक बाइक चालक उनकी डीजे की गाड़ी की साइड से गुजरने लगा। उसने बाइक चालक से बाइक को साइड में करने को कहा तो बाइक चालक उसके साथ गाली-गलौज करने लगा। उसने इसका विरोध किया तो युवक ने जेब से चाकू निकालकर उसकी छाती पर हमला कर दिया। युवक ने चाकू से उस पर चार बार हमला किया। उसने फोन कर अपने चार साथियों को भी वहां बुला लिया था। इन आरोपियों ने उसके परिवार के साहिल, रोहित व मोहित को लात घूंसों से पीटा। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। संजय का आरोप है कि झगड़े में उसकी तीन तोले की सोने की चेन और 12 हजार भी चोरी हो गए।