फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Knife attack in protest against teasing cousin sister

Panipat News: चचेरी बहन को छेड़ने के विरोध में चाकू से हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Dec 2023 02:23 AM IST
विज्ञापन
Knife attack in protest against teasing cousin sister
पानीपत। आईटीआई छात्रों में फिर चाकू-डंडे चले। रोडवेज बस में चचेरी बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर आईटीआई के छात्र और उसके दोस्त पर मंगलवार शाम पांच बजे 15-20 आरोपियों ने चाकू, डंडे और पंच से हमला कर दिया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
विज्ञापन

आरोपियों ने आईटीआई से छुट्टी होने के बाद नए बस अड्डे पर वारदात को अंजाम दिया। हमलावरों में मुख्य आरोपी के अलावा भी कुछ आरोपी आईटीआई के ही छात्र है। चाकू लगने से घायल दोनों छात्रों को स्थानीय लोगों ने नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां पर उन्हें टांके लगाते हुए प्राथमिक उपचार दिया। दोनों छात्रों की हालत गंभीर है।
विज्ञापन

इसराना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने बताया कि वह पानीपत आईटीआई में मोटर मेकेनिक की पढ़ाई कर रहा है। सोमवार को छुट्टी होने के बाद रोडवेज बस में चचेरी बहन के साथ घर जा रहा था। रास्ते में आईटीआई के एक छात्र ने बहन पर फब्तियां कसनी शुरू कर दी। उसने छेड़छाड़ का विरोध किया तो देख लेने की धमकी दी। उस समय वह खतरे को भांप नहीं सका और वह अपने घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह मंगलवार को आईटीआई में आया तो आरोपी ने फिर बचकर रहने की धमकी दी। उसने धमकी को गंभीरता से नहीं लिया। वह आईटीआई से छुट्टी होने के बाद शाम पांच बजे अपने दोस्त आईटीआई छात्र उरलाना कलां निवासी आशीष के साथ नए बस अड्डे पर पहुंचा तो इसी बीच अमन, साहिल, बिरजू समेत 15-20 युवक चाकू और डंडे लेकर आए और उस पर और आशीष पर हमला कर दिया। अपने बचाव में शोर मचाया और भीड़ इकट्ठा होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।


भाई को दो जख्म और दोस्त को एक जगह
हमले में युवती के भाई को दो जगह पेट और हाथ पर चाकू लगा है। चाकू का घाव एक से डेढ़ इंच गहरा है। उसके दोस्त आशीष को कूल्हे पर एक जगह चाकू लगा है। दोनों को स्थानीय लोगों ने नागरिक अस्पताल पहुंचाया और इलाज कराया। छात्रों का कहना है कि आरोपियों ने एक दिन रंजिश का बदला लिया है।

वर्जन
आईटीआई के छात्र की तरफ से अब तक कोई शिकायत नहीं मिली है, शिकायत मिलने के बाद उसी आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
- इंस्पेक्टर राकेश कुमार, प्रभारी, सेक्टर 29 थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed