फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Knife and blood stained clothes recovered from sweeper's murderer

Panipat News: स्वीपर के हत्यारोपी से चाकू व खून से सने कपड़े बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2024 05:21 AM IST
विज्ञापन
Knife and blood stained clothes recovered from sweeper's murderer
पानीपत। लाल बत्ती चौक के पास एक स्वीपर की चाकुओं से गोदकर हत्या करने वाले आरोपी से सीआईए वन ने वारदात में प्रयुक्त चाकू व खून से सने उसके कपड़े बरामद कर लिए हैं। एक दिन के रिमांड के दौरान उससे गहनता से पूछताछ भी की गई। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने मोबाइल लूटने की मंशा से स्वीपर की हत्या की थी। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


सीआईए वन प्रभारी संदीप सिंह ने बताया कि सफीदों की वाल्मीकि बस्ती निवासी साकेत ने 14 नवंबर को सिटी पुलिस थाना में दी शिकायत में बताया था कि उसका पिता सोनी (43) सफीदों के राजकीय कॉलेज में स्वीपर था। वह पार्ट टाइम में पानीपत ईदगाह कॉलोनी में राज बैंड वाले के पास शादी विवाह में भी गाने बजाने का काम करता था। 13 नवंबर की रात उसके पिता सोनी की हत्या कर दी गई थी। उन्होंने सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से आरोपी शोंधापुर गांव निवासी विनय को गिरफ्तार किया था। एक दिन के रिमांड के दौरान उसने बताया कि वह नशे का आदी है। उसके माता-पिता ने उसे घर से निकाल दिया है। उसे नशा करने के लिए पैसों की जरूरत पड़ी तो उसने लूट की वारदात को अंजाम देने का प्लान बनाया था। 13 नवंबर की देर रात आरोपी को लाल बत्ती चौक के पास मानसरोवर के सामने एक व्यक्ति वाहन के इंतजार में अकेला खड़ा दिखाई दिया। आरोपी ने पास जाकर मोबाइल छीनने का प्रयास किया तो व्यक्ति ने इसका विरोध किया। आरोपी ने व्यक्ति की छाती पर चाकू से वार किए और मोबाइल व जेब से 1200 रुपये निकाल कर फरार हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed