फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Knife and bike recovered from accused of gang rape of woman

महिला से सामुहिक दुष्कर्म के आरोपियों से चाकू व बाइक बरामद की

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Knife and bike recovered from accused of gang rape of woman
समालखा। ब्लॉक समालखा के एक गांव में पति के साथ कहासुनी के बाद घर से निकली महिला को लिफ्ट देकर चाकू की नोक पर दुष्कर्म करने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी को सिवाह व दूसरे को समालखा अनाजमंडी के पास से पकड़ा है। इन आरोपियों की पहचान समालखा निवासी चंद्र किरण व सचिन के रूप में हुई है। सचिन 12 वीं और चंद्र किरण दसवीं पास है।
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों के पास से वारदात के वक्त पहने गए कपड़े, चाकू, बाइक और दो मोबाइल बरामद कर लिए हैं। इनको कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिय गया है। समालखा के एक गांव निवासी महिला का शुक्रवार को उसके पति के साथ झगड़ा हो गया था। महिला पति से नाराज होकर घर से चली गई थी। शुक्रवार की शाम छह बजे के करीब उसने गांव गढ़ी छाजू से समालखा जाने के लिए एक बाइक सवार युवक से लिफ्ट ली। समालखा पहुंचने पर युवक उसे पानीपत छोड़ने की बात पर राजी हो गया। इसके बाद बाइक सवार युवक ने सचिन नाम के साथी को समालखा अनाज मंडी के पास से बाइक पर बैठा लिया और उसे पानीपत की बजाय जबरदस्ती सिवाह स्थित एक घर पर ले गए। जहां पहले से ही एक महिला मौजूद थी। दोनों युवक उसे महिला के पास छोड़ कर बाहर चले गए। इसी दौरान उसने महिला के मोबाइल फोन से पति को कॉल कर उसे ले जाने के लिए कहा। कुछ समय बाद दोनों युवक वहां आ गए और उसे घर छोड़कर आने की बात कहकर बाइक में बैठाकर समालखा की तरफ चल दिए।
विज्ञापन

युवक पहले तो इधर उधर घुमाते रहे और फिर समालखा से पानीपत लेन स्थित एक ढाबे के साथ खेत में बने कोठरे पर जबरदस्ती ले गए। जहां उसके साथ मारपीट कर चाकू की नोक पर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते रहे। उसकी वीडियो बना ली और वायरल करने की धमकी दी। चाकू दिखाकर किसी को बताने पर जान से मारने और वीडियो वायरल करने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी उसे खेत में छोड़ बाइक लेकर फरार हो गए। वह किसी तरह से जीटी रोड पर पहुंची और वहां खड़ी पुलिस को आपबीती से अवगत बताई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन:
दोनों आरोपियों से बाइक, चाकू व मोबाइल बरामद कर लिए गए हैं। दोनों को सोमवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
- इंस्पेक्टर प्रह्लाद सिंह, समालखा थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed