फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Kisan Morcha will take out tractor parade on Republic Day

Panipat News: गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर परेड निकालेगा किसान मोर्चा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jan 2024 02:41 AM IST
विज्ञापन
Kisan Morcha will take out tractor parade on Republic Day
पानीपत। संयुक्त किसान मोर्चा तालमेल कमेटी की एक बैठक तालमेल कमेटी के संयोजक एवं भारतीय किसान यूनियन के पूर्व जिला प्रधान जयकरण कादियान की अध्यक्षता में गीता कॉलोनी में अखिल भारतीय किसान सभा के जिला कार्यालय में हुई। इस दौरान गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर परेड निकालने का मोर्चा पदाधिकारियों ने निर्णय लिया।
विज्ञापन

इस दौरान संयुक्त किसान मोर्चा की राष्ट्रीय कमेटी के आह्वान पर 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर किसान मजदूर संगठनों ने प्रतिवर्ष की तरह ट्रैक्टर परेड करनेका सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। सरकार की तरफ से आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के बाद परेड निकाली जाएगी। ट्रैक्टर परेड नई अनाज मंडी जीटी रोड से लेकर लघु सचिवालय पानीपत तक निकल जाएगी।
विज्ञापन

इसमें राष्ट्रीय झंडों और किसान मजदूर संगठनों के झंडों को भी शामिल किया जाएग। यह कार्यक्रम ऐतिहासिक देशव्यापी किसान आंदोलन को याद करते हुए देश की आजादी के आंदोलन में शहीदों और किसान आंदोलन में शहीद हुए सैकड़ो किसानों को श्रद्धांजलि देते हुए उनकी कुर्बानियों को याद करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम की तैयारी को लेकर 10 जनवरी से 25 जनवरी तक किसान मजदूर के बीच जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। संयुक्त किसान मोर्चे के आह्वान पर ही 16 फरवरी को देशव्यापी प्रतिरोध दिवस के रूप में मनाया जाएगा।
किसान आंदोलन के दौरान देश के किसानों और मजदूर के खिलाफ बनाए गए काले कानून को वापस करने का जो संघर्ष हुआ और उसे आंदोलन के बाद तीन कृषि कानून वापस लिए गए और सरकार ने जो वादे किसानों के साथ आंदोलन वापसी के समय किए थे और जो आज तक पूरे नहीं हुए हैं जिसके खिलाफ लगातार देश के किसान मजदूर आंदोलन कर रहे हैं। पिछले दिनों इसी संदर्भ में पूरे देश की सभी राजधानियों में संयुक्त किसान मोर्चा की आवाहन पर 26 से 29 नवंबर तक तीन दिन के पड़ाव डाले गए थे। बैठक का संचालन संयुक्त किसान मोर्चा के सह संयोजक सीटू मजदूर संगठन जिला प्रधान सुनील दत्त ने किया।


इस दौरान अखिल भारतीय किसान सभा के जिला प्रधान डॉक्टर सुरेंद्र मलिक, सचिव राजपाल, हरियाणा किसान सभा के जिला प्रधान कामरेड सेवा सिंह मलिक, सचिव पृथ्वी सिंह, सीटू मजदूर यूनियनके जिला कोषाध्यक्ष नवीन सपड़ा, एटक मजदूर यूनियन के नेता कामरेड मामचंद सैनी, रूपेश कुमार, अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन के जिला उप प्रधान ओमपाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed