फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Kirtan taken out on Prakash Parv

Panipat News: प्रकाश पर्व पर निकाला नगर कीर्तन, उमड़ी संगत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Kirtan taken out on Prakash Parv
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाशपर्व के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा पहली पातशाही में दो दिवसीय नगर कीर्तन समागम का रविवार को शुभारंभ किया गया। समागम का शुभारंभ दोपहर 12 बजे हुआ। नगर कीर्तन गुरुद्वारा पहली पातशाही से शुरू होकर शहर के बाजारों के होता हुआ शाम को गुरुद्वारा पहुंचने पर समाप्त हुआ। नगर कीर्तन के समापन पर अटूट लंगर बरताया गया।

गुरुद्वारा के महासचिव अगम अपार सिंह ने बताया कि गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाशपर्व के लिए समागम की तैयारी कई दिन पहले ही शुरू हो गई थी। रविवार को नगर कीर्तन समागम की शुरूआत दोपहर 12 बजे हुई। नगर कीर्तन जीटी रोड स्थित गुरुद्वारा पहली पातशाही से शुरू होकर शहर के बाजारों में से होते हुए शाम को गुरुद्वारा पहुंचने पर ही समाप्त हुआ। नगर कीर्तन के बाद अटूट लंगर बरताया गया। संगत ने लंगर चख आनंद की अनुभूति प्राप्त की। नगर कीर्तन के दौरान प्रशासन की हिदायत अनुसार रोड पर केवल छोटी गाड़िया ही आने-जाने दी गई। भारी वाहनों को इस समय शहर में लाने पर प्रतिबंध रहा। सोमवार को सुबह 10 बजे से दोपहर ढाई बजे तक कीर्तन समागम का आयोजन किया जाएगा। इसमें हरजिंदर सिंह हंस, रागी जत्था मनराज सिंह, बलविंदर सिंह ने गुरु गोबिंद के जीवन पर गुरबाणी और कीर्तन कर संगत को निहाल करेंगे। समापन पर अटूट लंगर बरताया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed