फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   King Swayambhu Prakateshwar Hanumat Maharaj will set out on a historic city tour today

ऐतिहासिक नगर यात्रा पर आज निकलेंगे राजा स्वयंभू प्रकटेश्वर हनुमत महाराज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
King Swayambhu Prakateshwar Hanumat Maharaj will set out on a historic city tour today
पानीपत के राजा स्वयंभू प्रकटेश्वर हनुमंत महाराज की नगर यात्रा के लिए हनुमान जन्मोत्सव की पूर्व ? - फोटो : Panipat
पानीपत। हनुमान जन्मोत्सव पर पानीपत के राजा स्वयंभू प्रकटेश्वर हनुमंत महाराज शनिवार को नगर यात्रा पर निकलेंगे और हजारों लोग एक साथ उनका रथ खींचेंगे। यह बात विकास गोयल ने पत्रकार वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि पानीपत में रथ यात्रा के संबंध में तैयारी अंतिम चरण में है। यात्रा मार्ग में 200 तोरण द्वार और 11 मुख्य स्वागत द्वार लगाए गए हैं। शोभायात्रा में 208 महिलाएं और 35 महिला संगठन भी शामिल होंगे।
विज्ञापन

हनुमान जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को हुई पत्रकार वार्ता में विकास गोयल ने बताया कि प्रभु श्रीराम जी एवं श्री हनुमान जी की अनुकंपा से इस बार यात्रा के प्रति लोगों में काफी उत्साह दिख रहा है। इससे संबंधित विभिन्न सोशल पोस्ट में हजारों लोगों ने यात्रा में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की है। यह पानीपत के सोशल मीडिया में एक अद्वितीय घटना है। उन्होंने कहा कि यात्रा के शुभारंभ के मौके पर बच्चे भी श्री हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे।
विज्ञापन

दशहरा कमेटी के प्रधान रमेश माटा ने बताया कि यात्रा में लगभग 108 हनुमत स्वरूप शामिल होंगे। यह शहर में पहली बार होगा कि दशहरे के अवसर पर निकलने वाले श्री हनुमत स्वरूप एक साथ इतनी संख्या में श्री हनुमान जन्मोत्सव में शामिल होंगे। निसंदेह यह इस मायने में पानीपत के दशहरे मेले के समकक्ष होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर भ्रमण यात्रा का रूट बताते हुए कहा कि यात्रा अपराह्न 3:15 पर कांशी गिरि मंदिर से प्रारंभ होगी। इसके बाद सनौली रोड से होते हुए भीम गोडा चैक, सेठी चौक, अमर भवन चौक, पचरंगा बाजार, पालिका बाजार, इंसार चौक, सालारगंज गेट, देवी मूर्ति कालोनी होते हुए देवी मंदिर पहुंचेगी। देवी मंदिर में जब शोभायात्रा पहुंचेगी तो महाआरती की जाएगी।

सूरज दुरेजा ने बताया कि यात्रा गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में होगी तथा हरिद्वार जगन्नाथ धाम से पधारे स्वामी अरुण दास महाराज, प्रेम मंदिर से कांता देवी महाराज भी यात्रा में शामिल होंगे। यात्रा में 108 ब्राह्मण वैदिक पाठ करते हुए साथ चलेंगे। तिलक राज छाबड़ा ने बताया कि यात्रा में हनुमान जी के रथ के पीछे एक प्रसाद की पालकी चलेगी जिसमें चूरमे के प्रसाद का वितरण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed