फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Kidnapped rickshaw puller and looted cash and mobile

Panipat News: रिक्शा चालक को अगवा कर नकदी व मोबाइल लूटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Aug 2023 01:58 AM IST
विज्ञापन
Kidnapped rickshaw puller and looted cash and mobile
पानीपत। कार सवार तीन बदमाशों ने बृहस्पतिवार को सिवाह गांव के सामने एक रिक्शा चालक का अपहरण कर मोबाइल, पर्स और नकदी लूट ली। बदमाशों ने उसे मारपीट कर घायल भी कर दिया। रिक्शा चालक वापस पहुंचा तो उसका ई-रिक्शा भी चोरी हो चुका था। सेक्टर-29 थाने की पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

भारत नगर निवासी बिजेंद्र ई-रिक्शा चलाता है। वह देर रात सवा 12 बजे सिवाह गया था। सिवाह पुल के पास पहुंचा तो कार से तीन युवक आए और कार में अपहरण कर मारपीट शुरू कर दी। उसे लात-घूसे, थप्पड़ मारे। इसके बाद आरोपियों ने उसका फोन, पर्स और 2500 रुपये लूट लिए। उसके बाद उसे कार से नीचे सड़क पर फेंक कर चले गए। वह वापस पहुंचा तो ई-रिक्शा भी चोरी मिला। रिक्शाचालक की शिकायत पर सेक्टर-29 थाने की पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed