फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Khushi Sharma and Muskan made the most beautiful Rakhi

Panipat News: खुशी शर्मा और मुस्कान ने बनाई सबसे सुंदर राखी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Aug 2025 03:51 AM IST
विज्ञापन
Khushi Sharma and Muskan made the most beautiful Rakhi
राजकीय स्कूल बड़ौली में बच्चों को पाठ्य-सामग्री भेंट कर सम्मानित करते प्राचार्य ओम सिंह राणा, ल
पानीपत। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बड़ौली में रक्षाबंधन प्रदर्शनी मेले में राखी बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रधानाचार्य ओम सिंह राणा ने प्रतियोगिता की शुरुआत और पीजीटी ललित कला प्रदीप मलिक ने संचालन किया। छात्राओं ने हस्त निर्मित राखी बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर छात्राओं ने प्राचार्य ओम सिंह राणा और स्टाफ सदस्यों को राखी बांधी।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य ओम सिंह राणा ने बताया कि भाई-बहन के स्नेह व सम्मान का प्रतीक पर्व राखी का आयोजन किया गया जिसके तहत विद्यालय में राखी बनाओ, आशीर्वाद पाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि इस प्रकार की गतिविधियों से जहां छात्रों की प्रतिभा निखरती है वहीं सामाजिक भागीदारी और आपसी भाईचारा भी बढ़ता है।
विज्ञापन


ललित कला प्राध्यापक प्रदीप मलिक ने बताया कि कक्षा छटी से बारहवीं तक के बच्चों ने राखी बनाओ प्रतियोगिता में भाग लिया। कक्षा नौवीं से बारहवीं में ख़ुशी शर्मा और मुस्कान प्रथम, साक्षी और ख़ुशी ने द्वितीय और अंशिका और सपना ने तृतीय स्थान के इलावा मीनाक्षी, महक और रितिका ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। बच्चों ने सुंदर राखी बनाकर एक दूसरे को राखी की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर सुशील कुमारी, मधु बाला, रविंद्र सिंह, दीपिका धवन, विजेंद्र सिंह, खुशीराम व बलविंद्र मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed