{"_id":"584308714f1c1b0d1ede91fa","slug":"khula-darbar-women-commission-panipat-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के सामने पुलिस को खरी-खरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस के सामने पुलिस को खरी-खरी
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
Updated Sat, 03 Dec 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। महिला आयोग की चेयरपर्सन के खुले दरबार में महिलाओं ने अपना दुखड़ा रोया और पुलिस अधिकारियों के सामने ही जांच अधिकारियों व पुलिसकर्मियों पर आरोपियों का ही पक्ष लेने के आरोप लगाए। कई शिकायत कर्ताओं ने तो चेयरपर्सन को पुलिसकर्मियों पर आरोपियों से पैसे तक लेने के आरोप लगाए। यहीं नहीं उन्होंने न्याय न मिलने पर अपनी जान तक देने की चेतावनी दी। चेयरपर्सन ने 18 शिकायतों में से 11 का मौके पर ही समाधान कर दिया और एक शिक्षा अधिकारी व एक प्राइवेट अस्पताल की शिकायत पर दोनों को आयोग में तलब करने के आदेश दिए। वहीं सपना सूट की संचालिका सपना की शिकायत की जांच महिला थाना डीएसपी से कराने की सिफारिश की।
महिला आयोग की चेयरपर्सन कमलेश पांचाल ने शनिवार को एसपी कार्यालय के कांफ्रेंस हाल में महिलाओं की पुलिस से संबंधित शिकायतों को लेकर दरबार लगाया। जिसमें जिले के डीएसपी उपस्थित रहे और उनके सामने ही शिकायतों को सुना। चेयरपर्सन के सामने बैठक में 18 शिकायतों को रखा। उन्होंने शिकायत कर्ताओं की सुनकर अधिकारियों से कार्रवाई रिपोर्ट जानी। चेयरपर्सन कमलेश पांचाल ने करीब दो घंटे चली बैठक में 11 शिकायतों का मौके पर निपटारा कर दिया और बाकी सात शिकायतों के समाधान को लेकर पुलिस अधिकारियों को आदेश दिए। चेयरपर्सन पुलिस अधिकारियों की कार्रवाई पर कभी नर्म तो कभी गर्म दिखी। थाना शहर के अंतर्गत एक कॉलोनी में एक बच्ची के साथ पिता द्वारा मकान मालिक से दुराचार कराने के मामले को गंभीरता से उठाया। चेयरपर्सन कमलेश पांचाल ने थाना शहर प्रभारी के बोलने के तरीके पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि एसएचओ ने उनसे मामले के बारे में फोन पर बात करना तक उचित नहीं समझा। इस पर डीएसपी देसराज ने उक्त मामले को लेकर लोगों के बीच में घिरे होने का जवाब दिया। डीएसपी ने बताया कि बच्ची की मां ने ही पिता के खिलाफ शिकायत दी थी और उसने बाद में अपनी शिकायत वापस ले ली थी और इसके कोर्ट में भी बयान दर्ज करा दिए गए हैं।
मामला नंबर-एक
मेरी बेटी जिंदा भी है या नहीं
महादेव कॉलोनी निवासी ललिता व उसके पति विनोद ने बताया कि उनकी 15 साल की बच्ची का पिछले साल 26 जनवरी को अपहरण कर लिया था। थाना शहर पुलिस ने गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर लिया, लेकिन पुलिस आज तक उसकी लड़की को तलाश नहीं कर पाई है। आरोपी शाकिर व उसका मकान मालिक गयूर समेत बाकी आरोपी खुले में घूम रहे हैं। पुलिस अधिकारी उन पर कार्रवाई करने की बजाय उसको ही उल्टा सीधा कहने लग जाते हैं। वह पुलिस अधिकारियों से यहीं जानना चाहती है कि उसकी बेटी जिंदा भी है या नहीं।
विज्ञापन
पुलिस का जवाब : डीएसपी शहर देसराज ने बताया कि लड़की ने अपनी मर्जी से लड़के के साथ शादी की है। चेयरपर्सन ने निष्पक्ष कार्रवाई करने की सलाह दी।
मामला नंबर-दो
माया बोली, रुपये खाकर कर दी लीपापोती
मतलौडा निवासी माया देवी ने बताया गांव के ही कुछ लोगों ने उस पर हमला कर दिया था। जिसमें उसका पैर टूट गया। पुलिस अधिकारी अब आरोपियों पर कार्रवाई नहीं कर रहे। उसने आरोप लगाया कि आरोपी पुलिसकर्मियों को दस हजार रुपये देकर पूरा मामला तय करने की धौंस दिखाते हैं।
पुलिस का जवाब : डीएसपी बली सिंह ने बताया कि इस मामले में एक आरोपी सुभाष को गिरफ्तार कर उसको कोर्ट में पेश कर दिया गया है।
मामला नंबर-तीन
कार्रवाई नहीं, रोज हो रहे हैं हमला
इंसार बाजार स्थित सपना डिजाइनर सूट की संचालिका सपना ने अपनी शिकायत में बताया कि उस पर 26 जुलाई को कुछ दुकानदारों ने उसके साथ छेड़छाड़ कर दी थी और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट कर दी थी। पुलिस आरोपियों पर कार्रवाई नहीं कर रही। भाजपा के नेता व बाजार प्रधान अब उस पर समझौते तक को दबाव बना रहे हैं। वह समझौता नहीं कर रही तो अब उस पर हमला होने लगा है। दो दिन पहले मोटरसाइकिल सवार उसको थप्पड़ मारकर फरार हो गए। पुलिस कार्रवाई के नाम पर उसको ही डरा रही है।
पुलिस का जवाब : डीएसपी शहर देसराज ने कहा कि इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
मामला नंबर-चार
डिलीवरी के बाद चुरा लिया बच्चा
मीरा निवासी हरिसिंह कॉलोनी ने बताया कि उसने गत दिनों सनौली रोड स्थित पवनांजलि अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया था। डॉक्टरों द्वारा डिलीवरी के दौरान पेट में दो बच्चे होने की बात कही थी और उससे दो बच्चों की डिलीवरी की फीस ली, लेकिन उसको एक बच्चा दिया गया। उसने आरोप लगाया कि अस्पताल में उसका एक बच्चा चोरी कर लिया गया। पुलिस ने इस मामले में अब तक कोई स्पष्ट कार्रवाई नहीं की है।
पुलिस की रिपोर्ट : पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले में कार्रवाई की गई है, लेकिन महिला दो बच्चे पेट में होने के कोई सबूत नहीं दे पा रही है।
मामला नंबर-पांच
नहीं मिला इंसाफ, मुझे इच्छा मृत्यु चाहिए
समालखा निवासी सुमन ने आयोग के सामने पुलिस पर शिकायत के आधार पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया और इच्छा मृत्यु की मांग की। सुमन ने बताया कि एलएलबी सेकंड ईयर में पढ़ती है। एक भाजपा नेता उसे धमकी देता है और उसके पति को पुलिस थाने में पिटवाने तक की बात कहता है। उसने आरोप लगाया कि पुलिस अधिकारियों ने आरोपियों से पांच लाख रुपये लेकर कार्रवाई को बंद कर दिया है। वह एसपी के पास भी न्याय की मांग कर चुकी है, लेकिन उसकी शिकायत पर कार्रवाई नहीं की जा रही।
पुलिस रिपोर्ट : डीएसपी समालखा दलवीर सिंह ने बताया कि महिला के आरोप निराधार हैं। महिला की शिकायत पर कार्रवाई की गई है।
वर्जन :::::::
पानीपत जिले के दरबार में 18 में से 11 शिकायतों का निपटारा कर दिया गया। सात शिकायतों पर कार्रवाई करने की हिदायत दी है। पुलिस अधिकारी समय पर कार्रवाई करें तो इस तरह के आरोप नहीं लग सकते।
कमलेश पांचाल, चेयरपर्सन, महिला आयोग, हरियाणा।