फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   khtter,chopra,stage,panipat news

खट्टर व चोपड़ा एक मंच पर, नहीं कर सके मन की बात

Thu, 08 Sep 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत। Updated Thu, 08 Sep 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
 मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर व सांसद अश्विनी कुमार चोपड़ा एक मंच पर होने के बाद भी जनता के सामने दूरी बनाए बैठे रहे और दोनों में से किसी ने भी अपने मन की बात नहीं कही। यहीं नहीं दोनों ने एक दूसरे की तरफ देखा भी नहीं। हालांकि सीएम के आने पर सांसद अश्विनी कुमार चोपड़ा ने बुके भेंटकर उनका स्वागत जरूर किया, लेकिन सार्वजनिक मंच पर दोनों में दूरियां बनी रही।
विज्ञापन

एनएफएल में बेंटोनाइट सल्फर प्लांट की आधारशीला रखने के अवसर पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल मुख्य अतिथि रहे और सांसद अश्विनी कुमार चोपड़ा भी लंबे समय बाद सीएम के साथ एक मंच पर पहुंचे। खट्टर व चोपड़ा में मंच पर दूरी बनी रही। यह दूरी कुर्सियों के साथ मन की भी रही। दोनों नेताओं ने एक दूसरे से नजरें तक नहीं मिलाई। मंच पर करीब 45 मिनट तक कार्यक्रम चलता रहा। इस दौरान दोनों में से किसी भी नेता ने मन की बात तो करना दूर विकास कार्यों पर भी चर्चा नहीं की। समारोह के बाद दोनों अपनी-अपनी गाडिय़ों में बैठकर गंतव्य को रवाना हो गए। सांसद चोपड़ा के प्रतिनिधि वीरेंद्र गौतम ने बताया कि मुख्यमंत्री व सांसद के बीच किसी तरह का मनमुटाव नहीं है। मंच पर कार्यक्रम की व्यस्तता के चलते बातचीत नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed