फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Keshav will show his strength in the national wrestling competition

Panipat News: राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में दम दिखाएंगे केशव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Keshav will show his strength in the national wrestling competition
केशव। - फोटो : Archive
पानीपत। मुंडलाना गांव के केशव अपनी प्रतिभा से न केवल जिला बल्कि पूरे प्रदेश का नाम रोशन करने जा रहे हैं। केशव 5-8 जून तक उत्तर प्रदेश के गोंडा में आयोजित राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में अपनी मेहनत का दम दिखाएंगे। केशव शाहपुर स्थित कृष्ण कुंडू इंटरनेशनल स्पोर्ट्स एकेडमी में पिछले कई वर्षों से कोच प्रदीप और कृष्ण के मार्गदर्शन में कुश्ती को निखार रहे हैं। केशव जिला स्तर पर तीन स्वर्ण अपने नाम कर चुके हैं। राज्य स्तर पर जिले में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में वह रजत पदक जीतकर ही आगे राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित हुए थे।
विज्ञापन

खिलाड़ी केशव ने बताया कि वह एकेडमी के हॉस्टल में ही रहते है। अपने कोच के मार्गदर्शन से ही वह इस मुकाम तक पहुंचे हैं। कुश्ती उनके लिए सिर्फ एक खेल नहीं है बल्कि उनके जीवन का सबसे अच्छा भाग है। कुश्ती खिलाड़ियों से प्रभावित होकर ही उन्होंने कुश्ती खेलना शुरू किया। उनके पिता संदीप खेती करते हैं और मां गृहिणी हैं। वह साधारण परिवार से हैं। उनके माता-पिता का सपना है कि उनका बेटा कुश्ती में न केवल अपने गांव बल्कि अपने देश का भी नाम रोशन करे। एक खिलाड़ी को आगे बढ़ने के लिए बहुत कुछ त्यागना पड़ता है।
विज्ञापन


कोच प्रदीप और कृष्ण ने बताया कि एकेडमी में युवा खिलाड़ी का जोश देखने लायक होता है। हर खिलाड़ी के मन में सिर्फ अपने देश को जीताने की जिद्द होती है। केशव सुबह-शाम कठिन अभ्यास के साथ अपनी राष्ट्रीय स्तर की तैयारी कर रहे हैं। खुद को अच्छा खिलाड़ी बनाने के लिए युवा अपना घर छोड़कर एकेडमी हॉस्टल में रहते हैं। केशव साधारण परिवार से हैं और मेहनत से अपने देश और अपने माता-पिता का सपना पूरा करने के लिए अच्छी मेहनत कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed