{"_id":"64bee2d192ae41ab700a130d","slug":"karn-chautalas-command-of-parivartan-yatra-panipat-news-c-244-1-pnp1004-3054-2023-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: परिवर्तन यात्रा की कमान कर्ण चौटाला के हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: परिवर्तन यात्रा की कमान कर्ण चौटाला के हाथ
विज्ञापन
मतलौडा के गांव नारा में जनसभा को सम्बो धित करवी हुई सुनैना चौटाला।
मतलौडा। इंडियन नेशनल लोकदल की परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार सोमवार को हलका इसराना के गांव सींक से शुरू हुई। जो गांव छिछड़ाना, अहर, अटावला, अदियाणा, नारा और मतलौडा होते हुए भालसी पहुंची। यहां युवा नेता नवीन नैन भालसी और प्रेम भालसी ने गंगा हैचरी पर उनका स्वागत किया।
इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला के अचानक सिरसा जिला के बाढ़ ग्रस्त गांवों के दौरे पर जाने से यात्रा की कमान युवा नेता कर्ण चौटाला ने संभाली। कर्ण चौटाला के प्रति युवाओं में जबरदस्त दीवानगी दिखी। महिलाओं और बुजुर्गों में खूब जोश दिखाई दिया। कर्ण चौटाला ने गांव वासियों से उनका हालचाल पूछा साथ ही लोगों से सीधा संवाद करते हुए उनकी समस्याओं के बारे में जाना और उन्हें पूरा भरोसा दिलाया कि इनेलो की सरकार बनने पर सभी समस्याओं का निवारण किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि भाजपा की गठबंधन सरकार में आज प्रदेश का किसान, मजदूर, कर्मचारी, छोटा व्यापारी, युवा, महिला, बुजुर्ग समेत हर वर्ग दुखी है। भाजपा गठबंधन सरकार ने हरियाणा को प्रयोगशाला बना दिया है और जनविरोधी योजनाएं लागू कर लोगों का जीना दूभर कर दिया है।