फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Kanwaljit becomes President of Model Town Market Association.

Panipat News: कंवलजीत बने मॉडल टाउन मार्केट एसोसिएशन के प्रधान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 03:05 AM IST
विज्ञापन
Kanwaljit becomes President of Model Town Market Association.
मॉडल टाउन मार्केट एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के साथ सदस्य। स्रोत : एसो. - फोटो : samvad
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। मॉडल टाउन के व्यापारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक में सर्वसम्मति से मॉडल टाउन मार्केट एसोसिएशन का विधिवत गठन किया गया है। इस बैठक में मॉडल टाउन क्षेत्र के विभिन्न बाजारों से आए दुकानदारों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर अपनी मजबूत एकता का परिचय दिया। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई।
नई कार्यकारिणी में अमरीक सिंह, डॉ. सुधीर सूद और हरीश रावल को संरक्षक नियुक्त किया गया है। वहीं कंवलजीत सिंह को प्रधान, राजीव बठला को महासचिव, विनय गुप्ता को कोषाध्यक्ष, एडवोकेट कमल दुआ को कानूनी सलाहकार और आशु दुआ को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी। इसके साथ ही दीपक सलूजा और गुलशन बत्रा को सलाहकार बनाया गया है।
विज्ञापन

नवनियुक्त प्रधान कंवलजीत सिंह ने कहा कि यह एसोसिएशन पूरे मॉडल टाउन के सभी दुकानदारों को एक साथ लेकर चलेगी। यह किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि प्रत्येक दुकानदार की आवाज है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि बाजार के हर महत्वपूर्ण निर्णय में सभी की राय ली जाएगी। कार्यकारी अध्यक्ष आशु दुआ ने कहा कि मॉडल टाउन को एक व्यवस्थित और सुरक्षित बाजार बनाना उनकी प्राथमिकता है। इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था, व्यवस्थित पार्किंग और स्वच्छता जैसे मुद्दों पर सरकार व स्थानीय प्रशासन का सहयोग लेकर प्राथमिकता के आधार पर कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed