इसराना। पानीपत-रोहतक नेशनल हाईवे पर शनिवार शाम डाहर गांव टोल प्लाजा पर हरिद्वार से लौट रहे चरखी दादरी के कपूरी पहाड़ी गांव के कांवड़िये जोनी उर्फ जसबीर (22) की वेस्ट से लदी ट्रैक्टर ट्राॅली के नीचे दबने से मौत हो गई। उसके साथी दो कांवड़िये गंभीर रूप से घायल हो गए। एक को एमसी मेडिकल कॉलेज इसराना में भर्ती कराया। एक को पीजीआई रोहतक भेज दिया है।
हादसा शनिवार शाम पौने सात बजे का हुआ। चरखी दादरी के के विशाल ने पुलिस को बताया कि वह गांव के जोनी उर्फ जसबीर, अमित, सन्नी उर्फ धोनी, सचिन और सुनील के साथ हरिद्वार से कांवड़ लाने निकले थे। 12 जुलाई को जल उठाया था और चरखी दादरी लौट रहे थे। धोनी, विशाल और जसबीर व अमित एक साथ चल रहे थे। पानीपत-रोहतक नेशनल हाईवे पर डाहर गांवटोल प्लाजा पर ट्रैक्टर-ट्राली हाईवे पर चढ़ने लगी। इसी दौरान चालक संतुलन खो बैठा और उनके ऊपर ट्राॅली पलट गई। पुलिस ने कांवड़ियों को ट्राॅली के नीचे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। सन्नी को एमसी मेडिकल काॅलेज इसराना में भर्ती कर लिया। अमित, विशाल व जोनी को पुलिस नागरिक अस्पताल लाई। जहां जोनी को मृत घोषित कर दिया।