फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Kalash Yatra taken out for the consecration of the idol

Panipat News: मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के लिए निकाली कलश यात्रा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2024 07:02 AM IST
विज्ञापन
Kalash Yatra taken out for the consecration of the idol
पानीपत। लाडू-लाडू सारा साल राखू तने, थोड़े दिन बोल बम कहन दे मनै, सावन की घटा छाई मौसम ने ली अंगड़ाई या होने लगी बरसात मेरा नाचे भोला नाथ..., और सावन आ गया सुन भोले तने कर ली गाड़ी तैयार मखा...समेत भोले पार्वती और श्री राधा कृष्ण के गीतों पर पूरी कॉलोनी गूंज उठी।
विज्ञापन

बुधवार को मौका रहा श्री राणा कृष्ण मंदिर दत्ता कॉलोनी में मूर्ति स्थापना को लेकर कलश यात्रा का। मंदिर परिसर से सायं चार बजे मंदिर से शुरू कलश यात्रा पूरी काॅलोनी की गलियों से होकर देर शाम को मंदिर में पहुंची। जहां पंडित सुरेंद्र शर्मा, पंडित सोमदत्त शर्मा, पंडित प्रवीण शर्मा, पंडित चेतन शर्मा, पंडित भागवत, संजय शर्मा और पंडित मनीष शर्मा ने मंत्रोच्चार किया। कलश यात्रा में बच्चों के साथ महिलाएं और बड़े लोग जमकर झूमे। करीब 101 महिला कलश धारण कर मंगल गीत गाती चल रही थी। प्रधान प्रीतम छौक्कर, प्रमुख सदस्य डाॅ. सतीश शर्मा और विनोद खर्ब ने बताया कि श्री राधा-कृष्ण मंदिर में लक्ष्मी गणेश, शिव परिवार, राम दरबार के साथ सिंदूरी हनुमान और शिवलिंग स्थापित किया जा रहा है। इसको लेकर सात पंडितों 28 जुलाई को मंदिर में पूजा अर्चना कर रहे हैं। सुबह व शाम को आरती के साथ प्रसार वितरण किया जाता है। मंदिर में एक अगस्त वीरवार को प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। दो अगस्त को दोपहर 12 बजे भंडारा लगाया जाएगा। इस शिवरात्रि को मंदिर में जलाभिषेक किया जाएगा। इस मौके पर तरसेम सिंह, रमेश छौक्कर, रोशन शर्मा, सुरेंद्र प्रजापत, चांद दलाल, कुलदीप जावला व मनोज कादियान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed