फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Kala Amb will become the center of the story of bravery of Marathas on Bravery Day.

Panipat News: शौर्य दिवस पर मराठों की वीरता की गाथा का केंद्र बनेगा काला आंब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2025 02:58 AM IST
विज्ञापन
Kala Amb will become the center of the story of bravery of Marathas on Bravery Day.
पानीपत। काला आंब में शौर्य दिवस समारोह पर मंगलवार को महाराष्ट्र और हरियाणा की सरकार के साथ दोनों प्रदेशों के लोग एकजुट होंगे। यहां पहली बार महराष्ट्र और हरियाणा के वाद्य यंत्रों से अतिथियों का स्वागत किया जाएगा। महाराष्ट्र की तुतारी और हरियाणा की बीन बांसुरी होंगे। इसमें पहली बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के साथ केंद्रीय मंत्री समेत महाराष्ट्र सरकार के कई मंत्री और सांसद शामिल होंगे।
विज्ञापन

शौर्य स्मारक ट्रस्ट पानीपत के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप पाटील ने बताया कि 264वें शौर्य दिवस पर शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह उग्राखेड़ी गांव के चौराहे से शुरू होगी और काला आंब तक पहुंचेगी। इसमें छत्रपति महाराज, सदाशिव भाऊ और पेशवा समेत अन्य लोगों की झांकी शामिल की जाएगी। महाराष्ट्र से पहुंचे लोग शोभायात्रा में अपने युद्ध कलाओं का प्रदर्शन करेंगे। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस करीब पौने 12 बजे समारोह में शामिल होंगे। समारोह में रोड़ मराठा, दिल्ली और महाराष्ट्र से करीब पांच हजार लोगों के पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन

शौर्य स्मारक ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप पाटील ने बताया कि इस बार समारोह के अध्यक्ष महाराष्ट्र मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस होंगे। केंद्रीय आयुष एवं स्वास्थ्य परिवार कल्याण राज्यमंत्री प्रतापराव जाधव अति विशिष्ट अतिथि होंगे। पूर्व केंद्रीय मंत्री राव साहेब दानवे, नाशिक सांसद राजाभाऊ वाझे और दिंडोरी के सांसद भास्कर भगरे समारोह का हिस्सा होंगे। हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, पंचायत मंत्री कृष्णलाल पंवार, पानीपत शहर विधायक प्रमोद विज, पूर्व सांसद संजय भाटिया, भाजपा महामंत्री डॉ. अर्चना गुप्ता, विश्व हिंदू परिषद के सह विभाग मंत्री पुनीत बत्रा विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। समारोह सुबह 11 से दोपहर बाद तीन बजे तक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन :

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस शौर्य दिवस समारोह में बतौर मुख्यातिथि शामिल होंगे। यह शौर्य दिवस स्थानीय काला आंब स्मारक स्थल पर मनाया जाएगा इसको लेकर सुरक्षा एवं व्यवस्था के प्रबंध पुख्ता कर दिए गए हैं।

डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया, उपायुक्त।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed