फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Kajal of Ahar village made a name for herself in handball

Panipat News: अहर गांंव की काजल ने हैंडबॉल में चमकाया नाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Nov 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
Kajal of Ahar village made a name for herself in handball
अब तक जिला स्तर पर आठ स्वर्ण और दो रजत पदक किए हासिल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पानीपत। अहर गांव की 21 वर्षीय काजल खेल से जिला और प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं। काजल ने हैंडबॉल के मैदान पर अपनी मेहनत के दम पर मुकाम हासिल किया है। कम उम्र में ही काजल ने जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अनेक पदक अपने नाम किए हैं।
काजल अब तक जिला स्तर पर आठ स्वर्ण और दो रजत पदक हासिल कर चुकी हैं। राज्य स्तर पर उन्होंने दो स्वर्ण और तीन रजत पदक अपने नाम किए हैं। इतना ही नहीं, राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भी काजल ने पहचान बनाई है और एक कांस्य तथा तीन रजत पदक जीतकर जिले का नाम ऊंचा किया है।
विज्ञापन


हाल में गुरुग्राम में आयोजित हरियाणा ओलिंपिक खेलों में काजल ने अपने उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के दम पर रजत पदक हासिल किया। इस उपलब्धि से न सिर्फ उनके गांव बल्कि पूरे जिले का नाम चमकाया है। काजल के पिता सतीश खेती-बाड़ी का काम करते हैं, जबकि मां रानी देवी गृहिणी हैं। परिवार ने हमेशा काजल को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


काजल फिलहाल चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय (सीआरएसयू) से बीपीऐड की पढ़ाई कर रही हैं। पढ़ाई के साथ-साथ वह रोजाना सुबह-शाम मैदान में अभ्यास करती हैं। कोच शीतल ने बताया कि काजल अनुशासित और मेहनती खिलाड़ी हैं। काजल ने बताया कि उनका सपना अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश का नाम रोशन करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed