{"_id":"65ff5da6cec6784be0056ee6","slug":"kaithal-defeated-lakhan-majra-in-basketball-match-panipat-news-c-244-1-sknl1009-115740-2024-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: कैथल ने बास्केटबॉल मुकाबले में लाखन माजरा को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: कैथल ने बास्केटबॉल मुकाबले में लाखन माजरा को हराया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। शहीद मेजर आशीष धौंचक की याद में शनिवार को शिवाजी स्टेडियम में दो दिवसीय प्रथम शहीद मेजर आशीष धौंचक मेमोरियल इनविटेशन बास्केटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज किया गया। प्रतियोगिता में प्रदेशभर की 12 टीमों ने भाग लिया। पहले दिन चार मैच कराए गए।
कैथल व लाखन माजरा के बीच मैच खेला गया। कैथल ने 67-66 से मैच में जीत दर्ज की। सोनीपत व किलोई के बीच मैच में किलोई ने 56-47 से मैच जीता। कुरुक्षेत्र और शिवाजी स्टेडियम मॉडल टाउन के बीच मैच हुआ। इसमें कुरुक्षेत्र ने 34-07 के अंतर से मैच जीता। ऋषिकुल स्कूल और रिसालू गांव के बीच मैच शानदार रहा। जिसमें 62-57 के अंतर से ऋषिकुल स्कूल विजेता रहा।
शहीद के पिता लालचंद और मां कमला ने टी-शर्ट लाॅन्च की और शहीद की फोटो पर पुष्प अर्पित किए। जिला बास्केटबाल एसोसिएशन ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सहयोग दिया। उन्होंने कहा कि आशीष को खेलों का शौक था। वह अपने स्कूली जीवन में खेलता था। सेना में जाने के बाद समय लगते ही मैदान पर खेलने उतर जाता था।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आशीष ने देश के लिए अपनी जान की बाजी लगा दी थी। हमें उनकी शहादत पर गर्व है। जिला बास्केटबाल एसोसिएशन के प्रधान डॉ. राजपाल टूर्ण ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रतियोगिता का रविवार को समापन किया जाएगा। भाजपा नेता विजय जैन ने खिलाड़ियों को बेहतर खेल की शुभकामनाएं दी।
भूतपूर्व सैनिकों एसोसिएशन के प्रधान डॉ. सुदीप सांगवान व उपाध्यक्ष सूबेदार अजीत कुंडू ने शहीद के फोटो पर पुष्प अर्पित किए और परिजनों को खेलकूद प्रतियोगिता कराने के फैसले को नई शुरुआत बताया। इस मौके पर तेजबीर मलिक, कोच महीपाल, महताब दहिया, सुरेश, आयोजक संजू दहिया मौजूद रहे।