फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Jyoti Sharma will take oath as District Council President on 25th

Panipat News: ज्योति शर्मा जिला परिषद अध्यक्ष की 25 को लेंगी शपथ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 03:11 AM IST
विज्ञापन
Jyoti Sharma will take oath as District Council President on 25th
पानीपत। जिला परिषद की अध्यक्ष ज्योति शर्मा 25 फरवरी को शपथ लेंगी। यह उनका दूसरी बार की शपथ होगी। वे 16 फरवरी को चुनाव में पर्ची के आधार पर अध्यक्ष बनी थीं। इसके अगले दिन भाजपा का प्रशिक्षण महा अभियान कार्यक्रम किया जाएगा।
विज्ञापन

भाजपा जिला कार्यालय श्याम कमल में इसकी तैयारी के लिए सोमवार को बैठक की। जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने बैठक की अध्यक्षता की। जिला महामंत्री सुनील कंसल ने बैठक का एजेंडा पेश। काबड़ी मंडल प्रभारी संजय त्यागी ने सबका स्वागत किया और जिला सचिव भावना जैन नेआभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने कहा कि जिला परिषद अध्यक्ष ज्योति शर्मा का 25 फरवरी को जिला सचिवालय में शपथ ग्रहण समारोह किया जाएगा। सभी पदाधिकारी समारोह में शामिल हों। उन्होंने कहा कि भाजपा 26 फरवरी को श्याम कमल कार्यालय सभागार में पंडित दीन दयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान कार्यक्रम का आयोजन करेगी। इसमें सासंद प्रतिनिधि, मेयर, नगरपालिका अध्यक्ष,प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, जिला पदाधिकारी, जिला परिषद अध्यक्ष, ब्लॉक समिति अध्यक्ष, मार्किट कमेटी, जिला मीडिया प्रभारी, सह मीडिया प्रभारी, सभी मंडल और मोर्चा के मीडिया प्रभारी शामिल होंगे। इसके बाद जिले के सभी 19 मंडलों में भी इसी तरह की कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए मंडल पालक व प्रभारियों की जिम्मेदारी दी गई है। इस मौके पर जिप अध्यक्ष ज्योति शर्मा, भाजपा नेता लोकेश नांगरू, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष सुभाष कुहाड़, नेहा शर्मा, ईश कुमार राणा, राजेश भारद्वाज, रोकी गहलोत, सतीश सहगल, कृष्ण दुग्गल, जिला मीडिया प्रभारी ओमदत्त आर्य, आरडी कल्याण, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अमित,सतबीर पांचाल, जगबीर आर्य, रविंद्र भाटिया मौजूद रहेद्ध
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed