फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   jwellary stolen from bus

ममेरे भाई की शादी में जा रही हेड कांस्टेबल की पत्नी के जेवर चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Apr 2021 02:07 AM IST
विज्ञापन
jwellary stolen from bus
यमुनानगर से पानीपत अपने ममेरे भाई की शादी में आ रही हेड कांस्टेबल की पत्नी के बैग से जेवरात से भरा पर्स चोरी हो गया। महिला ने बताया कि घरौंडा के पास एक युवक उसके पास आया और सीट पर रखे उसके बैग को नीचे रखकर बैठ गया। आशंका है कि उसी ने अपने साथियों संग मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। शहर थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

यमुनानगर के जगाधरी की पुलिस लाइन निवासी मोनिका पांचाल ने बताया कि उसके पति रिंकू हेड कांस्टेबल हैं। उसके ममेरे भाई की 25 अप्रैल को शादी है। शादी में शामिल होने के लिए वह दो दिन पहले 23 अप्रैल को अपने दोनों बच्चों के साथ रोडवेज बस में सवार होकर यमुनानगर से पानीपत के लिए चली थी। बस खाली थी तो कपड़ों के बैग को सीट पर रख दिया। बैग के अंदर कपड़ों के अलावा जेवरात भी थे। जब वह घरौंडा के पास पहुंची तो उसके पास एक युवक आया। जिसने बैग को सीट से उतारकर नीचे रख दिया। वह पानीपत बस स्टैंड पर उतरी और मामा के घर जाकर बैग चेक किया तो बैग में से जेवरात से भरा पर्स चोरी मिला।
विज्ञापन

मोनिका पांचाल ने बताया कि उसके पास दो बैग थे। जिस बैग में पर्स था, उस बैग को चेन बंद कर ताला लगा रखा था। चोर ने बैग की हल्की चेन खोलकर चाकू से कट लगाया और हाथ डालकर अंदर से जेवरात से भरा पर्स चोरी कर लिया। आशंका है कि घरौंडा के पास बैग को सीट से नीचे उतारने वाले युवक ने अपने साथी के साथ मिलकर बैग से पर्स चोरी किया। पर्स में तीन तोले सोने की दो चेन, तीन अंगूठी , एक टॉप्स, एक कड़ा, एक मंगलसूत्र, दो जोड़ी पैरों की चुटकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
महिला की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, आरोपी की तलाश शुरू कर दी है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- दीपक कुमार, शहर थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed