{"_id":"684f3ab8cfcf2dc11e06771d","slug":"jjps-target-is-to-add-five-lakh-new-members-panipat-news-c-244-1-pnp1006-138731-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: जजपा का पांच लाख नए सदस्य जोड़ने का लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: जजपा का पांच लाख नए सदस्य जोड़ने का लक्ष्य
विज्ञापन
पानीपत। जजपा के जिला प्रभारी कृष्ण राठी ने पानीपत जिला कार्यालय में सदस्यता अभियान की शुरुआत की। इसका संचालन जिलाध्यक्ष रामनिवास पटवारी ने किया।
कृष्ण राठी ने कहा कि आज आमजन भाजपा की सरकार की नीतियों से त्रस्त है और जजपा और दुष्यंत की ओर आशा भरी नजरों से देख रहा है। सभी लोग पार्टी से जुड़ना चाहते हैं। अब सदस्यता अभियान के तहत आमजन तक पहुंच कर उन्हें पार्टी से जोड़ना है।
जिला प्रवक्ता अजय सिंह बिंझौल ने बताया कि हरियाणा की जनता बीजेपी को चुनाव में जिता कर आज खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है। इस मौके पर सुरेश काला, बहन फूलवती, अजय सिंह बिंझौल, कप्तान जागलान, चरण सिंह, गीता पलड़ी, कृष्ण चंदौली व महावीर चंदौली मौजूद रहे।