फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   JJP leader murder accused Ranbir arrested

Panipat News: जजपा नेता हत्याकांड का आरोपी रणबीर काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Mar 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
JJP leader murder accused Ranbir arrested
पानीपत। जजपा नेता रविंद्र उर्फ मिन्ना की हत्या उसकी साली और उसके पति की अनबन के बाद पैदा विवाद की रंजिशन उसके पड़ोसी रणबीर ने की थी। उसने उसको पंचायत के बहाने राजबीर के माध्यम उसके पशुबाड़े में बुलाया था।
विज्ञापन

पुलिस की सीआईए-दो शाखा ने आरोपी रणबीर को 48 घंटे के बाद सेक्टर-29 पावर हाउस के नजदीक से रविवार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी को सोमवार को न्यायालय में पेश करेगी।
विज्ञापन

एसपी लोकेंद्र सिंह ने रविवार को मामले का पटाक्षेप किया। उन्होंने बताया कि विकास नगर में जजपा नेता रविंद्र उर्फ मिन्ना के हत्यारोपी रणबीर को सीआईए टू ने गिरफ्तार कर लिया है। शाखा प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार की टीम को रविवार दोपहर बाद विशेष इनपुट मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम ने औद्योगिक सेक्टर 29 में पावर हाउस के नजदीक से रणबीर को गिरफ्तार किया। आरोपी ने प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस को बताया कि वर्ष 2016 में उसके साले रिंकू की शादी रविंद्र उर्फ मिन्ना की साली के साथ हुई थी। शादी के कुछ साल बाद ही दोनों की बीच कहासुनी हो गई और वह अपने मायके यूपी के सहारनपुर चली गई।
उन्होंने वहां पति रिंकू, सास व उसके व उसकी पत्नी के खिलाफ दहेज का केस दर्ज करा दिया। इसमें पंचायत भी हुई थी। यहां से रविंद्र संग रंजिश पैदा हो गई। उसकी े गांव के राजबीर उर्फ राजू के साथ दोस्ती थी। राजबीर उर्फ राजू भी विकास नगर में रहता है।

राजबीर की रविंद्र उर्फ मिन्ना के साथ भी बोलचाल थी। उसने राजबीर के माध्यम से रविंद्र उर्फ मिन्ना को उसकी साली का घर बसाने के लिए पंचायत के बहाने 21 मार्च की शाम राजबीर के पशुबाड़े में बुलाया। जहां रविंद्र के साथ विनय निवासी जागसी हाल विकास नगर व विनीत निवासी विकास नगर भी आ गए।
वह लाइसेंसी रिवाल्वर साथ लेकर गया था। उसने पहले विनय और फिर विनीत बीच बचाव करने पर गोली मारी। रविंद्र उर्फ मिन्ना भागने लगा तो उसको भी गोली मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed