फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Jhelum Express arrives seven hours late, passengers are waiting and waiting for it.

Panipat News: झेलम एक्सप्रेस सात घंटे की देरी से आई, यात्री इंतजार कर परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jan 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Jhelum Express arrives seven hours late, passengers are waiting and waiting for it.
पानीपत। ट्रेनों की देरी से यात्री आए दिन परेशान हो रहे हैं। यात्रियों को स्टेशन पर घंटों तक ट्रेनों का इंतजार करना पड़ता है। रविवार को झेलम एक्सप्रेस समेत 18 ट्रेनें देरी से आईं। झेलम एक्सप्रेस सात घंटे, आम्रपाली सवा चार घंटे और दिल्ली पानीपत एमईएमयू एक घंटे की देरी से आई। फाजिल्का इंटरसिटी एक्सप्रेस सवा एक घंटा, अमृतसर इंटरसिटी एक्सप्रेस 39 मिनट और नई दिल्ली कुरुक्षेत्र एमईएमयू पौने दो घंटे की देरी से आई। मालवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस चार घंटे की देरी से आई। कालका सुपरफास्ट एक्सप्रेस एक घंटा, कुरुक्षेत्र जंक्शन गीता जयंती एक्सप्रेस ढाई घंटे और सचखंड एक्सप्रेस एक घंटा की देरी से आई। हीराकुंड एक्सप्रेस आधा घंटा, गीता जयंती एक्सप्रेस आधा घंटा और नई दिल्ली स्पेशल फेयर स्पेशल दो घंटे की देरी से आई। कुरुक्षेत्र दिल्ली एमईएमयू पौने दो घंटे, टाटानगर एक्सप्रेस एक घंटा और हिमाचल एक्सप्रेस तीन घंटे की देरी से आई। शान ए पंजाब ढाई घंटे, जम्मू तवी एक्सप्रेस 33 मिनट और नेताजी एक्सप्रेस 50 मिनट की देरी से आई। उधर, इस संबंध में स्टेशन मास्टर राजेश कुमार का कहना है कि स्टेशन पर कुछ ट्रेनें देरी से आई हैं। जिससे यात्रियों को थोड़ा लंबा इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन


यात्री बोले
यात्री मंजू और रजत ने बताया कि उनकी ट्रेन ढाई घंटे की देरी से आ रही है। इतनी देरी में तो वह अपने गंतव्य पर पहुंच जाते। ट्रेनों के इंतजार में यात्रियों का कीमती समय खराब होता है और अपने गंतव्य पर देरी से पहुंचते हैं। ट्रेनों को अपने निर्धारित समय पर आना चाहिए ताकि यात्री समय से अपने गंतव्य पर पहुंच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed