Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Jhelum Express arrived four and a quarter hours late.

Panipat News: झेलम एक्सप्रेस सवा चार घंटे की देरी से आई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 02:54 AM IST
विज्ञापन
Jhelum Express arrived four and a quarter hours late.
पानीपत। आए दिन ट्रेनों की देरी से यात्री स्टेशन पर लंबा इंतजार कर परेशान हो रहे हैं। यात्रियों के ट्रेनों के इंतजार में स्टेशन पर घंटों तक का कीमती समय ट्रेनों के इंतजार में खराब करना पड़ रहा है। शुक्रवार को झेलम एक्सप्रेस समेत 13 ट्रेनें देरी से आई।
विज्ञापन

यात्री सीमा और मनोज ने बताया कि उन्हें स्टेशन पर अपनी ट्रेन का इंतजार करते हुए एक घंटे से ज्यादा का समय हो गया है। हमें अपने रिश्तेदार के घर शादी में जा रहे हैं। हमारी ट्रेन दो घंटे की देरी से आ रही है। हमारे साथ छोटे बच्चे भी हैं इनके साथ इतना लंबा इंतजार कर परेशान हो गए हैं और शादी में भी देरी से पहुंचेगें। हर यात्री को अपने गंतव्य पर समय पर पहुंचना होता है। ट्रेनों को अपने निर्धारित समय पर आना चाहिए ताकि यात्री समय से अपने गंतव्य पर पहुंच जाए और इतना लंबा इंतजार कर कीमती समय भी खराब न हो।
विज्ञापन

ये ट्रेनें आई देरी से : झेलम एक्सप्रेस सवा चार घंटे, नेताजी एक्सप्रेस 1:08 घंटे और जम्मू तवी एक्सप्रेस 37 मिनट की देरी से आई। जम्मू मेल 36 मिनट, चंडीगढ़ कर्नाटक संपर्क क्रांति एक्सप्रेस साढ़े छह घंटे और पश्चिम सुपरफास्ट एक्सप्रेस आधे घंटे की देरी से आई। मऊ स्पेशल फेयर फेस्टिवल स्पेशल साढ़े छह घंटे, दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस डेढ़ घंटा और कुरुक्षेत्र दिल्ली एमईएमयू 1:24 घंटे की देरी से आई। दिल्ली पानीपत एमईएमयू डेढ़ घंटा, फाजिल्का इंटरसिटी एक्सप्रेस पौना घंटा और नई दिल्ली कुरुक्षेत्र एमईएमयू सवा एक घंटे की देरी से आई। मालवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस तीन घंटे और शान ए पंजाब 50 मिनट की देरी से आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed