फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Jewelers expect increase in purchases on Dhanteras

Panipat News: धनतेरस पर ज्वेलर्स को खरीदारी बढ़ने की उम्मीद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Nov 2023 01:39 AM IST
विज्ञापन
Jewelers expect increase in purchases on Dhanteras
पानीपत। धनतेरस के नजदीक आते ही ज्वेलर्स ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। बाजार में दुकान से लेकर शोरूम में हर वजन में ज्वेलरी और लक्ष्मी गणेश समेत अन्य देवी देवताओं के गहने तैयार हैं। बाजार में सोने के रेटों में उतार चढ़ावों को देखते हुए हल्के और मध्यम वजन की ज्वेलरी को कुछ लोग अधिक पसंद कर रहे हैं। इन सबको देखते हुए ज्वेलर्स ने इस तरह की ज्वेलरी तैयार कर ली है। वजन की ज्वेलरी और मूर्ति विशेष ऑर्डर पर तैयार की जा रही हैं। चांदी के सिक्कों की दिवाली के नजदीक अधिक मांग होने पर ज्वेलर्स दिल्ली बाजार पर भी निर्भर हैं।
विज्ञापन

धनतेरस 10 नवंबर को है। यानी धनतेरस को चार दिन बाकी हैं। पांचवें दिन धनतेरस पर सुबह ही खरीदारी शुरू हो जाएगी। कुछ लोगों ने धनतेरस को लेकर ज्वेलरी और मूर्ति को अभी से पसंद कर ऑर्डर कर दिया है। इंसार बाजार स्थित सिल्वर पैलेस के संचालक तरुण गुप्ता ने बताया कि धनतेरस में खरीदी जाने वाली ज्वेलरी और मूर्ति को अभी से पंसद करना शुरू कर दिया है। करवा चौथ से पहले ही लोगों ने खरीदारी तेज कर दी थी। वे सब अपनी पसंद की ज्वेलरी और मूर्ति ऑर्डर कर रहे हैं। उनके पास इस तरह से काफी ऑर्डर हैं। सभी ऑर्डर को धनतेरस के दिन पूरा करना है। शोरूम पर विशेष आकर्षण के गहने तैयार किए गए हैं। इसमें चांदी के साथ सोने के भी गहने पसंद किए जाते हैं।
विज्ञापन

कम और मध्यम वजन पहली पसंद
सिल्वर पैलेस के संचालक तरुण गुप्ता ने बताया कि सोने के गहने आज भविष्य की बचत के रूप में खरीदा जा रहा है। काफी लोग इसमें मोटा पैसा इंवेस्ट करते हैं। इसका बड़ा कारण सोने के रेट लगातार बढ़ना है। मध्यम और उच्च वर्ग के लोग अपने हिसाब से बजट के हिसाब से सोने और चांदी के गहनों की खरीदारी करते हैं। लोगों की मांग को देखते हुए हल्के और मध्यम वजन के गहने बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोग बोले भविष्य सुरक्षित रखना जरूरी
गृहिणी सीमा देवी और स्वीटी ने बताया कि महंगाई लगातार बढ़ रही है। ऐसे में छोटी-छोटी बचत कर बच्चों के लिए गहने बनाते हैं। इस बार धनतेरस पर रिवाज के साथ जरूरत दोनों को पूरा करने का विचार किया जा रहा है। मध्यम वजन के सोने की आइटम लेंगी। शनिवार और रविवार को छुट्टी के दिन ज्वेलरी पसंद कर ऑर्डर दे दिया है। धनतेरस के दिन इसकी डिलीवरी लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed