{"_id":"62d865d3c8fbc7444e59ca89","slug":"je-arrested-red-handed-asking-for-50-thousand-bribe-to-pass-the-bill-panipat-news-knl115304857","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिल पास करने के लिए ठेकेदार से 50 हजार की रिश्वत मांग रहा जेई रंगे हाथ पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिल पास करने के लिए ठेकेदार से 50 हजार की रिश्वत मांग रहा जेई रंगे हाथ पकड़ा
विज्ञापन
पानीपत। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के एक्सईएन कार्यालय में तैनात जेई को विजिलेंस की टीम ने बुधवार को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। जेई ठेकेदार का बिल पास नहीं कर रहा था। बिल पास करने के लिए जेई बीते एक माह से ठेकेदार को दौड़ा रहा था। उससे 50 हजार रुपये की मांग कर रहा था। विजिलेंस ने ठेकेदार पर केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
गांव चुलकाना निवासी ठेकेदार राजेश कुमार ने विजिलेंस को दी शिकायत में बताया था कि वह हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण से निर्माण कार्यों को ठेका लेते हैं। सेक्टर-18 में सड़क का ठेका लिया था। काम पूरा होने के बाद उसका भुगतान जेई सुनील मेहला को पास करना था, लेकिन जेई भुगतान रोक रहा था। जेई ने बिल पास करने के लिए 50 हजार रुपये की मांग की। कई बार कहने के बावजूद जेई ने बगैर रिश्वत लिए बिल पास करने से इनकार कर दिया। इस पर इसकी शिकायत करनाल में विजिलेंस के एसपी राजेश फौगाट से की। इसके बाद विजिलेंस की टीम गठित की गई। ठेकेदार ने जेई को रिश्वत की रकम देने के लिए कॉल किया। जेई ने ठेकेदार को अपने कार्यालय में बुलाया। यहां पर 50 हजार रुपये देते हुए विजिलेंस ने जेई को पकड़ लिया। आरोपी जेई के खिलाफ करनाल के एसवीबी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
पाउडर लगाकर दिए दो हजार के 25 नोट
विजिलेंस के इंस्पेक्टर सुमित के नेतृत्व में टीम ने ठेकेदार को 50 हजार रुपये दिए। दो-दो हजार रुपये के 25 नोटों में रंग वाला पाउडर लगाया गया। नोटों को पकड़ते ही पाउडर जेई के हाथ में लग गया। जेई के हाथ पानी से धुलवाते ही रंग छूटने लगा और जेई को रंगेहाथ पकड़ा गया। विजिलेंस की टीम जेई को साथ ले गई। पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।