{"_id":"68684fd6425451b369046614","slug":"jcb-runs-on-slums-people-beat-up-those-who-asked-for-time-panipat-news-c-244-1-pnp1001-139777-2025-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: झुग्गियों पर चली जेसीबी, मोहलत मांगने वालों को लोगों ने पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: झुग्गियों पर चली जेसीबी, मोहलत मांगने वालों को लोगों ने पीटा
विज्ञापन
पानीपत। नगर निगम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान शुक्रवार को हाली पार्क के साथ तीन झुग्गियों को तोड़ दिया। झुग्गी में रहने वाले लोगों ने दो दिन की मोहलत मांगी तो अधिकारियों ने मना कर दिया। महिला और बच्चे जेसीबी के आगे खड़े होकर विरोध करने लगे तो कॉलोनी के लोग पहुंचकर उनकी पिटाई करने लगे।
आरोप है कि उनको लोगों ने लात और डंडे से बुरी तरह से पीटा। इस अफरातफरी के दौरान एक बच्ची बेसुध हो गई और दो लोग मामूली घायल हो गए। निगम और पुलिस के अधिकारी इस दौरान मूकदर्शक बने रहे। नगर निगम ने शुक्रवार को शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। निगम के एक्सईएन गोपाल कलावत और एटीपी दीपक राणा की अगुवाई में टीम कुटानी रोड, गोहाना रोड, रेलवे रोड पर पहुंची। यहां कई मकानों व दुकानों के आगे बनाए थड़े और छज्जे तोड़े। निगम की टीम शाम को करीब चार बजे हाली पार्क के साथ तीन झुग्गी हटाने पहुंची। महिला और बच्चों ने दो दिन की मोहलत मांगी।
इसी बीच नजदीकी की कॉलोनी के लोग पहुंच गए। लोगों ने डंडे से उनको पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान भगदड़ मच गई। एक बच्ची बेसुध होकर गिर गई और दो व्यक्ति घायल हो गए। रामकेश ने बताया कि वे झुग्गी डालकर अपना गुजर बसर कर रहे हैं। वे पिछले दिनों गोहाना रोड पर गए थे। वहां से उनको उठा दिया। अब हाली पार्क के साथ खाली जमीन पर झुग्गी डाली थी। निगम अधिकारियों ने यहां से भी हटा दी। उनको दो दिन की मोहलत तक नहीं दी। कॉलोनी के लोगों ने उनकी पिटाई तक कर दी ।