फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Jaybir murder accused arrested from Karnal

Panipat News: जयबीर हत्या का आरोपी करनाल से गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Dec 2023 03:13 AM IST
विज्ञापन
Jaybir murder accused arrested from Karnal
पानीपत। भगत कॉलोनी में जयबीर की हथोड़े से वार कर हत्या करने के मामले में आरोपी को थाना पुराना औद्योगिक पुलिस ने मंगलवार शाम करनाल में नमस्ते चौक से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रोशन पाल निवासी पाल नगर करनाल हाल भगत कॉलोनी पानीपत के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हथोड़ा बरामद कर आरोपी को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


थाना पुराना औद्योगिक प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि थाना पुराना औद्योगिक में भगत कॉलोनी निवासी सतीश ने शिकायत देकर बताया था कि जयबीर निवासी बादल चरखी दादरी हाल किरायेदार भगत कॉलोनी उसके पास दुकान पर काम करता है। जयबीर जिस मकान में किराये पर रहता है, उसी मकान में रोशन निवासी पाल नगर करनाल भी किराये पर कमरा लेकर रहता है। 21 नवंबर की रात रोशन ने जयबीर के साथ मारपीट कर डंडों से सिर में चोट मारी। इसकी शिकायत मिलने पर रोशन के खिलाफ थाना पुराना औद्योगिक में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी। इलाज के दौरान 30 नवंबर को पीजीआई रोहतक में जयबीर की मौत हो गई थी। पुलिस ने दर्ज मामले में आरोपी रोशन की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।
विज्ञापन


सोते हुए पर किया था हमला
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह जयबीर के साथ काफी समय से किसी बात को लेकर रंजिश रखे हुए था। 21 नवंबर की देर रात उसने जयबीर के कमरे में झांक कर देखा तो जयबीर सो रहा था। वह हथोड़ा लेकर चुपके से उसके कमरे में घुसा और जयबीर के सिर पर कई वार कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed