फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Jalmana's black wrestler beat Zakir of UP

Panipat News: जलमाना के काला पहलवान ने यूपी के जाकिर को दी पटखनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Feb 2023 01:38 AM IST
विज्ञापन
Jalmana's black wrestler beat Zakir of UP
बापौली। संजय पार्क बापौली में रविवार को ईनामी कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ समाजसेवी राजू रावल ने पहलवानों के हाथ मिलवाकर किया। विजेता पहलवानों को नगद ईनाम दिया। दंगल में हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और दूर-दराज से आए पहलवानों ने जोर आजमाइश की। काला पहलवान जलमाना ने उत्तर प्रदेश के पहलवान जाकिर को पटखनी देकर 21 सौ रुपये का नगद इनाम जीता। मनदीप और उत्तर प्रदेश के पहलवान के बीच 3100 की कुश्ती बराबर पर रही। दंगल में रेफरी ओम पाल रावल रहे। इस दौरान राजू रावल ने विजेताओं को सम्मानित किया। कहा कि अगर खिलाड़ी खेल में हार भी जाता है तो भी वह जीतने वाले से अधिक सीखता है। इस मौके पर श्याम लाल जलमाना, पवन ठाकुर, संजय रावल, कृष्ण, राजबीर, बिट्टू पहलवान बापौली, चंद्र, जयदेव रावल, राजबीर, संदीप, राजेश व सत्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed