फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Jaidev had informed on his brother, hence he was killed.

Panipat News: जयदेव ने उसके भाई की मुखबिरी की थी, इसलिए मारा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
Jaidev had informed on his brother, hence he was killed.
पानीपत। गैंगस्टर सुरेंद्र ग्योंग के छोटे भाई और हत्या, लूटपाट समेत कई संगीन मामलों के मोस्ट वाटेंट रहे जोगेंद्र ग्योंग ने पुलिस रिमांड के दौरान बड़ा कबूलनामा किया है। जोगेंद्र ग्योंग ने पुलिस के सामने कबूल किया है कि उसने ही जयदेव की सेक्टर 18 में 30 सितंबर 2017 को हत्या की थी। जयदेव ने उसके बड़े भाई सुरेंद्र ग्योंग की मुखबिरी कर पुलिस को सूचना दी थी। इसके बाद पुलिस ने सुरेंद्र ग्योंग का एनकाउंटर किया था।
विज्ञापन

सुरेंद्र का जयदेव के राड़ा गांव स्थित घर पर आना जाना था। सुरेंद्र ग्योंग की मौत पर वह जेल से पैरोल पर आया था और उसने जयदेव की हत्या का प्लान तैयार कर दिया था। सीआईए टू ने तीन दिन के रिमांड के बाद जोगेंद्र ग्योंग का भारी सुरक्षा के बीच जिला नागरिक अस्पताल में मेडिकल कराया और कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेज दिया। उल्लेखनीय है कि फरवरी के पहले सप्ताह में एसटीएफ जोगेंद्र को फिलीपींस से डिपोर्ट कर लाई थी। उसे दिल्ली एसटीएफ ने गिरफ्तार किया था। जोगेंद्र ग्योंग पर पानीपत पुलिस ने एक लाख का इनाम घोषित कर रखा था। जोंगेंद्र ग्योंग ने अपने साथियों के साथ मिलकर 30 दिसंबर 2017 को दिन दहाड़े शहर के सेक्टर 18 में करनाल के गांव राहड़ा निवासी जयदेव शर्मा को गोलियों से भून दिया था। जोगेंद्र को शक था कि उसके गैंगस्टर भाई सुरेंद्र ग्योंग की मुखबिरी जयदेव ने ही की थी। वह सुरेंद्र ग्योंग के एन्काउंटर में शामिल था।
विज्ञापन




बता दें कि कुख्यात सुरेंद्र ग्योंग का पुलिस ने अप्रैल 2017 में एनकाउंटर कर दिया था। मधुबन में इंस्पेक्टर रहे जिले सिंह की 30 दिसंबर 2017 को सेक्टर 18 में सेवानिवृत्ति पार्टी थी। जिले सिंह ने अपने साढ़ू काबड़ी के ओमप्रकाश और उनके दामाद जयदेव शर्मा (28) निवासी राहड़ा गांव को भी पार्टी में आमंत्रित किया था। जयदेव शर्मा अपनी पत्नी सुशीला, चार वर्षीय बेटे कुनाल और, ससुर ओमप्रकाश के साथ पार्टी में शामिल होने पहुंचा था। दोपहर बाद करीब तीन बजे जिले सिंह के मकान से करीब 150 मीटर दूर हमलावरों ने जयदेव को गोलियों से भून दिया था। हमलावरों ने जयदेव के माथे, चेहरे, गर्दन, सीने और पेट में 13 गोलियां मारी थी। उसके कुल्हें पर उसकी लाइसेंसी पिस्तौल टंगी रह गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन







वर्जन-

सीआईए टू प्रभारी फूल कुमार ने बताया कि जोगेंद्र ग्योंग ने जयदेव की हत्या में कबूलनामा किया है। जयदेव पर जोगेंद्र को उसके भाई सुरेंद्र की मुखबिरी का शक था। आरोपी जोगेंद्र ग्योंग को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed