{"_id":"6490ba2871f1b306870a9991","slug":"jai-jai-ho-jagannath-devotees-danced-on-the-bhajan-panipat-news-c-244-1-pnp1002-1154-2023-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: जय-जय हो जगन्नाथ...भजन पर झूमे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: जय-जय हो जगन्नाथ...भजन पर झूमे श्रद्धालु
विज्ञापन
पानीपत। जय-जय हो जगन्नाथ... और मेरी विनती यही है राधा रानी... समेत कई भजनों पर श्रीजगन्नाथ मंदिर परिसर गूंज उठा। देर शाम को शुरू हुई भजन संध्या में प्रसिद्ध गायक चित्र-विचित्र ने एक से एक भजनों की प्रस्तुति से समां बांध दिया। भक्त भजनों पर झूम उठे। भजनों का यह सिलसिला देर रात तक चलता रहा। मौका था श्री जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव के दूसरे दिन भजन संध्या का। मंदिर परिसर को आकर्षक लाइटों से सजाया गया।
मुख्यातिथि पूर्व विधायक रोहिता रेवड़ी, समाजसेवी सुरेंद्र रेवड़ी, उद्योगपति ईश्वर गोयल, कांग्रेसी नेता बुल्लेशाह, विभू पालीवाल, पूर्व प्रत्याशी संजय अग्रवाल, सेशन जज डॉ. नीलिमा सांगला ने आशीर्वाद लिया। मंदिर प्रधान राजेंद्र गुप्ता ने बताया कि जगन्नाथ मंदिर में 129वें वार्षिक रथ यात्रा महोत्सव का जगन्नाथ मंदिर पंचायत द्वारा भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर सचिव हितेंद्र, लालचंद तायल, अशोक कैलाशी सहित 20 सेवादारों ने आयोजन में व्यवस्था बनाने में सहयोग किया।
भगवान जगन्नाथ रथयात्रा की 129वीं रथयात्रा मंगलवार को निकाली जाएगी। इससे पहले मंगलवार सुबह मंदिर में हवन किया जाएगा। इसके बाद भगवान जगन्नाथ की पूजा कर रथ पर सवार किया जाएगा। यहां चावर झुलाने के साथ रथ खींचने की सेवा की जाएगी। यात्रा शहर के विभिन्न रास्तों से होकर मंदिर में पहुंचेगी। शहर में यात्रा के स्वागत और भक्तों की सेवा को लेकर तरह-तरह से पकवान तैयार किए गए हैं। श्याम रस सेवा समिति के प्रधान अमित राज गुप्ता ने बताया कि मुख्य बाजार में जैन मंदिर के नजदीक आईसक्रीम की सेवा की जाएगी।