फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   ITI student crushed by tractor trolley

Panipat News: आईटीआई छात्र को ट्रैक्टर ट्राली ने कुचला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2024 06:06 AM IST
विज्ञापन
ITI student crushed by tractor trolley
पानीपत। जीटी रोड पर अनाज मंडी कट के सामने एक ट्रैक्टर ट्राली ने आईटीआई के छात्र को कुचल दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए छात्र ने खुद घर फोन कर बताया कि वह सड़क हादसे में घायल हो गया है। वह सनौली रोड पर एक निजी अस्पताल में जा रहा है। सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल में पहुंचे। यहां प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उसे दूसरे निजी अस्पताल में ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक छात्र के पिता के बयान पर सेक्टर 29 थाना पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सेक्टर 29 थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव खोजकीपुर निवासी विकर्ण ने बताया कि वह एक बेटी व एक बेटे का पिता था। बड़ा बेटा सागर (20) छोटी बेटी शुगुन है। उसका बेटा सागर पानीपत में आईटीआई का छात्र था। हर रोज की तरह वह मंगलवार की सुबह आठ बजे घर से आईटीआई के लिए निकला था। करीब 8:55 बजे सागर ने कॉल कर बताया कि उसकी मोटरसाइकिल का एक ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ एक्सीडेंट हो गया है। ट्राली का पहिया उसे पेट के ऊपर से उतर गया है। वह यहां से हैदराबादी अस्पताल जा रहा है, वहीं पर आ जाना। सूचना मिलते ही परिजन तुरंत अस्पताल पहुंचे। जहां पहुंचने पर परिजनों ने देखा कि उसे काफी चोट लगी हुई थी। सागर की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed