फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   ITI admission date extended by eight days, one more chance to apply

Panipat News: आईटीआई में आठ दिन बढ़ाई दाखिले की तिथि, आवेदन का एक और मौका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 03:48 AM IST
विज्ञापन
ITI admission date extended by eight days, one more chance to apply
पानीपत। जिले के नौ राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दाखिला प्रकिया की अंतिम तिथि आठ दिन के लिए बढ़ा दी गई है। अब आवेदक 30 अगस्त दोपहर तक नए आवेदन कर सकते है और उसी दिन फीस जमा करवा दाखिला ले सकते है I पांचवें चरण में चल रही ऑन द स्पॉट दाखिला प्रक्रिया के अंतिम दौर में रिक्त सीटों की स्थिति को देखते हुए कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने दाखिले की अंतिम तिथि बढ़ाने का फैसला लिया है।
विज्ञापन

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में पांचवें चरण की काउंसलिंग व ऑन द स्पॉट दाखिला प्रक्रिया जारी है। जीटी रोड स्थित राजकीय आईटीआई में कुल 31 ट्रेड में से करीब 18 ट्रेडों में सभी सीटों पर दाखिला हो चुका है। पांच ट्रेड ऐसी हैं जिनमें 50 फ़ीसदी से अधिक सीटों पर दाखिला हो चुका है। हालांकि आठ ट्रेड ऐसी हैं, जिनमें सभी सीटों पर दाखिला करना आईटीआई प्रबंधन के लिए चुनौती पूर्ण बना हुआ है। दाखिले की अंतिम तिथि बढ़ाई जाने के बाद आवेदकों को राहत मिली है।
विज्ञापन


जिला नोडल अधिकारी एवं प्रधानाचार्य डॉ.र कृष्ण कुमार ने बताया कि जिले में विभिन्न संस्थानों में छात्रों की दोहरी शिक्षा प्रणाली के तहत प्रशिक्षण दिया जाएगा। कोर्स के साथ-साथ छात्र-छात्राओ को ऑन जॉब ट्रेनिंग के लिए स्थानीय प्रतिष्ठानों में भेजा जाएगा जिसका छात्र-छात्राओं को बहुत फायदा होगा। आईटीआई में प्रशिक्षण लेने उपरांत छात्रों को सेना की अग्निवीर भर्ती में 20 से 40 बोनस अंकों की प्राथमिकता दी जाएगी। तकनीकी व्यवसायों में दाखिला लेने पर 2500 रुपये की छात्रवृति अलग से दी जाएगी। दोहरी शिक्षा प्रणाली के अंतर्गत प्रशिक्षणार्थियों को दो लाख रुपये तक का निशुल्क स्वास्थ्य व दुर्घटना बीमा निदेशालय की ओर से कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स
प्रदेश में दाखिले की स्थिति
आईटीआई में दाखिले के लिए पांचवें चरण में नए आवेदन के लिए पोर्टल खोलने के बाद पंजीकरण के साथ ऑन द स्पॉट दाखिले किए जा रहे हैं। प्रदेश की 376 आईटीआई में अब तक 89397 पंजीकरण किए जा चुके हैं जबकि कुल पूर्ण आवेदन 76899 हुए हैं। इनमें से 48082 सीटों पर दाखिला हो चुका है जो कुल आवेदन का मात्र 54 फीसदी है। वीरवार को भी 1516 युवाओं ने नए पंजीकरण कराए जबकि 2360 युवाओं ने दाखिला लिया। वहीं, जीटी रोड स्थित राजकीय आईटीआई में भी 928 सीटों में से 660 से अधिक सीटों पर दाखिला हो चुका है जबकि करीब 260 सीटें रिक्त हैं।



बॉक्स
कुछ ट्रेडों में रुचि नहीं दिख रहे युवा
रिकार्ड आवेदन के बाद भी युवा आईटीआई की कई ट्रेडों में दाखिले को लेकर रूचि नहीं दिखा रहे। हालांकि इलेक्ट्रीशियन, कोपा, फिटर, मशीनिस्ट जैसी ट्रेडों में करीब 100 फीसदी सीटों पर दाखिले हो चुके हैं लेकिन कई ट्रेड ऐसी हैं जिनमें दाखिले की स्थिति चिंताजनक है। टीपीईएस, टर्नर, शीट मेटल वर्कर, वूड वर्क टेक्नीशियन, फाउंड्रीमैन, टूल एंड डाई मेकर, सीएनसी जैसी ट्रेडों में दाखिले की स्थिति चिंताजनक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed