फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   It is very difficult for a human being to be born again: Upendra Muni

मनुष्य का दोबारा जन्म पाना बेहद मुश्किल : उपेंद्र मुनि

Fri, 03 Oct 2025 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Fri, 03 Oct 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
It is very difficult for a human being to be born again: Upendra Muni
प्रवचनों का आनंद लेते श्रद्धालु।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

समालखा। नई स्थानक में उपेंद्र मुनि ने कहा कि दुर्लभ मानव जीवन का अर्थ है कि मनुष्य का जन्म पाना अत्यंत मुश्किल है। क्योंकि कई योनिओं में भटकने के बाद मनुष्य जीवन मिलता है और यह दोबारा मिलना बहुत कठिन होता है। जैसे पेड़ से पत्ता गिर जाए, तो दोबारा नहीं जुड़ता, वैसे ही मनुष्य जीवन एक बार मिलने के बाद आसानी से नहीं मिलता। इसलिए इस जीवन को व्यर्थ न गंवाकर सत्संग, सेवा और भक्ति जैसे पुण्य के कार्य करने चाहिए। जिससे आत्मा का उद्धार हो सके और जन्म-मरण के चक्र से मुक्ति मिल सके। लाखों योनिओं में भटकने के बाद ही जीव मनुष्य योनि में प्रवेश करता है। यह एक बहुत ही दुर्लभ अवसर होता है। मनुष्य के पास बुद्धि और विवेक होता है, जिससे वह अपने कर्मों से ईश्वर प्राप्ति या मोक्ष की दिशा में बढ़ सकता है। बाकी योनियों में यह क्षमता सीमित होती है। मनुष्य ही एकमात्र योनि है जिसमें जीव सत्संग, सेवा और ईश्वर की भक्ति जैसे पुण्य कर्म करके भवसागर से पार जा सकता है। मनुष्य को अपने इस दुर्लभ जीवन का सदुपयोग करते हुए विवेक से काम लेना चाहिए। उपेंद्र मुनि ने आह्वान किया कि दिवाली पर पटाखे न बजाएं, अपने बच्चों को कोई अच्छे उपहार दो, घर में सामान लेकर आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed